मोगा पुलिस ने चोरी की वारदातों पर अंकुश लगाने के लिए चलाए जा रहे अभियान के तहत एक युवक को चोरी की बाइक सहित गिरफ्तार किया है। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, एसएसपी मोगा के निर्देश पर जिले में संदिग्ध व्यक्तियों और वाहनों की चेकिंग की जा रही थी। इसी क्रम में थाना सिटी साउथ की पुलिस टीम इलाके में गश्त और नाकाबंदी कर रही थी। चेकिंग के दौरान पुलिस ने एक युवक को मोटरसाइकिल पर संदिग्ध हालत में आते देखा। पुलिस ने उसे रोका और पूछताछ की, लेकिन वह कोई संतोषजनक जवाब नहीं दे पाया। आरोपी गिरफ्तार, बाइक बरामद मोटरसाइकिल के दस्तावेजों की जांच करने पर पता चला कि यह वाहन पहले से दर्ज चोरी के एक मामले से संबंधित है। पुलिस ने तत्काल कार्रवाई करते हुए आरोपी को मोटरसाइकिल सहित पकड़ लिया। गिरफ्तार युवक की पहचान नरेश कुमार के रूप में हुई है। उसके खिलाफ थाना सिटी साउथ मोगा में पहले ही धारा 379 के तहत मामला दर्ज था। कोर्ट से रिमांड पर लेगी पुलिस पुलिस अधिकारियों ने बताया कि आरोपी को कोर्ट में पेश कर पुलिस रिमांड पर लिया जाएगा। इससे उससे अन्य चोरी की वारदातों के संबंध में भी पूछताछ की जा सकेगी। पुलिस का कहना है कि जिले में कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए इस तरह की कार्रवाई भविष्य में भी जारी रहेगी।
Discover more from India News
Subscribe to get the latest posts sent to your email.