मोगा पुलिस ने अवैध हथियारों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत एक बड़ी सफलता हासिल की है। जहां धर्मकोट थाना पुलिस ने एक युवक को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से 315 बोर का देसी कट्टा और एक जिंदा कारतूस बरामद किया है। थाना प्रभारी इंस्पेक्टर लक्ष्मण सिंह ने इस संबंध में जानकारी देते हुए बताया कि एएसआई दर्शन सिंह अपनी पुलिस पार्टी के साथ इलाके में गश्त कर रहे थे। इसी दौरान उन्हें एक विश्वसनीय मुखबिर से सूचना मिली कि जलालाबाद पूर्वी निवासी अर्शदीप सिंह उर्फ अर्श के पास अवैध हथियार है। आरोपी गिरफ्तार, हथियार बरामद मुखबिर ने बताया कि अर्शदीप किसी आपराधिक वारदात को अंजाम देने की नीयत से जलालाबाद की नहर की पटरी के पास घूम रहा है। सूचना मिलते ही पुलिस पार्टी ने तुरंत कार्रवाई की।पुलिस ने बताए गए स्थान पर छापा मारा और अर्शदीप सिंह उर्फ अर्श को काबू कर लिया। तलाशी लेने पर उसके कब्जे से 315 बोर का देसी कट्टा और एक जिंदा कारतूस बरामद हुआ। कोर्ट ने रिमांज पर भेजा आरोपी के खिलाफ अवैध हथियार रखने के आरोप में मामला दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया गया है। अर्शदीप को माननीय कोर्ट में पेश किया गया, जहां से पुलिस को उसका एक दिन का रिमांड मिला है। पुलिस का जारी रहेगा अभियान थाना प्रभारी लक्ष्मण सिंह ने बताया कि आरोपी से पूछताछ की जा रही है। इसका उद्देश्य यह पता लगाना है कि उसने यह हथियार कहां से प्राप्त किया और क्या इसका किसी अन्य आपराधिक गतिविधि से कोई संबंध है। पुलिस ने यह भी कहा कि इलाके में कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए अवैध हथियारों के खिलाफ यह अभियान लगातार जारी रहेगा।
Discover more from India News
Subscribe to get the latest posts sent to your email.