मोगा के सड्डा सिंह वाला क्षेत्र में एक होटल और रेस्टोरेंट को फर्जी दस्तावेजों के आधार पर हड़पने की कोशिश का मामला सामने आया है। जहां पुलिस ने जांच के बाद एक व्यक्ति के खिलाफ धोखाधड़ी और फर्जी दस्तावेज तैयार करने के आरोप में केस दर्ज किया है। सड्डा सिंह वाला निवासी हरभजन सिंह ने पुलिस को शिकायत दी है। हरभजन सिंह के पास सूरज नगर, मोगा निवासी गुरतेज सिंह की पावर ऑफ अटॉर्नी है और वह उनकी संपत्ति से संबंधित कार्य देखते हैं। फर्जी दस्तावेज तैयार कर कब्जा करने का प्रयास शिकायतकर्ता के अनुसार, ग्रीन फील्ड कॉलोनी, मोगा के गुरजंट सिंह ने कथित तौर पर फर्जी दस्तावेज तैयार किए। उन्होंने निधांवाला और डगरू क्षेत्र में स्थित राजा होटल और रेस्टोरेंट पर कब्जा करने का प्रयास किया। पुलिस ने की कागजों की जांच यह शिकायत जिला पुलिस प्रमुख मोगा को दी गई, जिन्होंने इसकी जांच डीएसपी पीबीआई को सौंपी। जांच के दौरान अधिकारियों ने दोनों पक्षों के दस्तावेजों की गहनता से पड़ताल की। इसमें पाया गया कि आरोपी द्वारा तैयार किए गए कुछ दस्तावेज संदिग्ध थे और शिकायतकर्ता के आरोप प्रथम दृष्टया सही पाए गए। मामले की जांच में जुटी पुलिस इसके आधार पर, थाना सदर मोगा पुलिस ने गुरजंट सिंह के खिलाफ धोखाधड़ी और फर्जी दस्तावेज तैयार करने के आरोप में मामला दर्ज किया है। सहायक थानेदार लखवीर सिंह इस मामले की आगे की जांच कर रहे हैं। आरोपियों की तलाश में जुटी पुलिस पुलिस अधिकारियों ने बताया कि आरोपी की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है। मामले से जुड़े अन्य तथ्यों को भी इकट्ठा किया जा रहा है। जांच पूरी होने के बाद ही आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
Discover more from India News
Subscribe to get the latest posts sent to your email.