मोगा के एफसीआई रोड क्षेत्र में पुलिस को मुखबिरी करने के शक में एक भाई-बहन से मारपीट का मामला सामने आया है। बता दे कि घायल अवस्था में दोनों को सिविल अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उनका उपचार जारी है। अस्पताल प्रशासन ने घटना की सूचना पुलिस को दे दी है। सिविल अस्पताल में भर्ती अजय कुमार ने बताया कि वे एफसीआई रोड के निवासी हैं। वे किसी काम से अपने ससुराल गए थे और जब वापस घर लौटे तो उनकी ही गली में रहने वाले कुछ लोगों ने उन्हें घेर लिया। अजय के अनुसार, आरोपियों ने उन पर पुलिस को नशा तस्करों, विशेषकर ‘चिट्टा’ बेचने वालों की मुखबिरी करने का शक जताया।
हमलावरों ने लाठियों से किया हमला इसी बात को लेकर आरोपियों ने उनके साथ कहासुनी शुरू कर दी, जो जल्द ही मारपीट में बदल गई। अजय का आरोप है कि हमलावरों ने लाठियों से उन पर हमला किया और पीटा। शोर सुनकर जब उनकी बहन रेखा उन्हें बचाने मौके पर पहुंची, तो आरोपियों ने उस पर भी हमला कर दिया। रेखा ने बताया कि उसके साथ भी मारपीट की गई और धक्का-मुक्की के दौरान उसके कपड़े फाड़ दिए गए। स्थानीय लोगों ने पहुंचाया अस्पताल घटना के बाद आसपास के लोगों की मदद से दोनों को घर लाया गया। परिजनों ने उन्हें तुरंत सिविल अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने प्राथमिक उपचार देकर उनकी हालत पर नजर रखी हुई है। पुलिस ने बताया कि अस्पताल से सूचना मिलने के बाद मामले की जांच शुरू कर दी गई है। पीड़ितों के बयान दर्ज किए जा रहे हैं और जांच के आधार पर आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
Discover more from India News
Subscribe to get the latest posts sent to your email.