फरीदाबाद की हाई-टेक मानी जाने वाली नीमका जिला जेल में सुरक्षा व्यवस्था पर एक बार फिर सवाल खड़े हो गए हैं। शनिवार सुबह जेल परिसर में सीवर की सफाई के दौरान एक मोबाइल फोन बरामद हुआ, जिससे जेल प्रशासन में हड़कंप मच गया। यह घटना उस समय सामने आई जब बैरक नं
सीवर जाम खुला तो निकला मोबाइल
जानकारी के अनुसार, शनिवार सुबह करीब 7:30 बजे बैरक नंबर 11 के कमरा नंबर 3 के वॉशरूम में सीवर जाम की समस्या आई थी। जब सफाईकर्मियों ने पाइपलाइन की जांच की, तो सीवर के अंदर से एक बिना सिम कार्ड वाला छोटा कीपैड मोबाइल फोन बरामद हुआ। जेल के भीतर मोबाइल मिलना सुरक्षा में बड़ी चूक माना जा रहा है।
जेल प्रशासन ने दर्ज कराई शिकायत मोबाइल मिलने की सूचना मिलते ही जिला जेल नीमका के उप अधीक्षक सचिन कुमार ने स्थानीय पुलिस को सूचित किया। आईएमटी पुलिस चौकी इंचार्ज भूपेंद्र कुमार ने बताया कि जेल प्रशासन की शिकायत पर मोबाइल फोन को कब्जे में ले लिया गया है और अज्ञात के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है।
कैदियों से पूछताछ और सुरक्षा की जांच
प्रारंभिक जांच में मोबाइल बिना सिम का पाया गया है। पुलिस और जेल प्रशासन अब यह पता लगाने में जुटे हैं कि जेल की ऊंची दीवारों और सख्त सुरक्षा के बावजूद यह मोबाइल अंदर कैसे पहुँचा और किस कैदी द्वारा इसका उपयोग किया जा रहा था। संबंधित बैरक में बंद कैदियों से गहन पूछताछ की जा रही है। पुलिस का दावा है कि इस मामले में जो भी दोषी पाया जाएगा, उसके खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
Discover more from India News
Subscribe to get the latest posts sent to your email.