विधायक सावित्री मनोज मंडावी स्वामी आत्मानंद शासकीय अंग्रेजी माध्यम विद्यालय दुर्गूकोंदल का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने कक्षाओं का भ्रमण कर बच्चों से संवाद किया और विशेष रूप से बोर्ड परीक्षार्थियों को प्रोत्साहित करते हुए कहा जीवन में सफलता के लिए नियमित पढ़ाई, आत्मविश्वास और सकारात्मक सोच अत्यंत आवश्यक है। उन्होंने छात्रों को तनावमुक्त रहकर लक्ष्यों की ओर बढ़ने की सलाह दी।
उन्होंने कहा बिना किसी दबाव के मन लगाकर पढ़िए। अच्छे अंक हासिल कर अपने माता-पिता, गुरुजनों और इस क्षेत्र को गौरवान्वित करने का अवसर आपके पास है। बच्चों ने अपनी पढ़ाई और भविष्य की आकांक्षाओं से संबंधित प्रश्न भी पूछे, जिनका विधायक ने उत्तर दिया। निरीक्षण के दौरान ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष शोपसिंह आंचला, जनपद अध्यक्ष गोपी बढ़ाई, उपाध्यक्ष आनंद तेता, हुमन मरकाम, सविता उइके, हेमलता उइके, अशोक जैन, दीपक पुडो, किशोर सिन्हा, अजय नेताम आदि उपस्थित थे।
Discover more from India News
Subscribe to get the latest posts sent to your email.