बाड़मेर में इन दिनों बयानबाजी का दौर चल रहा है। भाजपा नेता के बयान पर शिव विधायक ने पलटवार करते हुए कहा- मैं किसी पर टीका टिप्पणी नहीं करता हूं लेकिन आपकी जानकारी के लिए बता दूं मेरे दादा आबकारी में सरकारी नौकरी में थे। मेरे पिता सरकारी टीचर है। मेरे
दरअसल, भाजपा के पूर्व जिलाध्यक्ष एवं भाजपा प्रत्याशी स्वरूपसिंह गुरुवार को बाड़मेर शहर में मीडिया बातचीत में शिव विधायक रविंद्र सिंह भाटी पर गंभीर आरोप लगाए। उनको तीन पीढ़ियां कांग्रेसी है। वो भाजपा के कैसे हो गए। उन्होंने खुद बीजेपी का दुपट्टा पहना था लेकिन हाईवे किनारे बबूल की झाड़ियों में डाल दिया था। वो केवल पांच दिन का खेल था। इन बयानों पर शिव विधायक रविंद्र सिंह भाटी ने मीडिया बातचीत में पलटवार किया है। शिव विधायक बाड़मेर शहर में पुष्करणा समाज की खेलकूद प्रतियोगिता में हिस्सा लेने के लिए पहुंच थे।
भाटी बोले- मै पर्सनली टीका टिप्पणी नहीं करता, हमारा प्रयास रहता है हमारी लकीर को लंबा किया जाए
शिव विधायक रविंद्र सिंह भाटी ने पूर्व जिलाध्यक्ष और भाजपा प्रत्याशी स्वरूपसिंह के बयान पर पलटवार करते हुए कहा- आजादी के समय में कोई बड़ी पार्टी न तो बीजेपी थी और न ही कांग्रेस थी। साल 2023 के विधानसभा चुनाव में हमारा अगर कोई साथ किसी ने दिया है तो शिव की जनता ने दिया है। 2024 लोकसभा चुनाव में अगर किसी ने साथ दिया तो बाड़मेर, बालोतरा और जैसलमेर की जनता ने दिया है। हम लोग जनता के लोग है। मैं पर्सनली किसी पर टीका टिप्पणी नहीं करता हूं। हमेशा प्रयास यह रहता है कि हमारी लकीर को लंबी की जाए। न कि किसी पर टीका टिप्पणी की करें।
BJP दुपट्टा हाईवे बबूल झाड़ियों में डालने के सवाल को हंसते हुए टाल दिया।
कई लोगों को मेरे नाम की टीआरपी मिल रही है लूटने दो …
भाटी ने कहा कि एक चीज में सबकी जानकारी के लिए बता दूं कि 70 के दशक में बाड़मेर जिले में बहुत कम या गिनती के सरकारी आदमी हुआ करते थे। उस समय मेरे दादा उ जी आबकारी विभाग में नौकरी करते थे। मेरे पिता जी आज भी टीचर है। सेवाओं के अंदर आज भी लगे हुए है। मेरे चाचाजी सरपंच का चुनाव लड़ा था। मेरी जानकारी में नहीं है कि संविधान में कब बदलाव आया कि सरपंचों को पार्टी का सिब्बल दिया गया। मैंने तो अब तक सुना नहीं है। कई लोग मेरे नाम पर टीआरपी मिल रही है तो उनको टीआरपी लेने दो, लूटो… हमारे नाम की जितनी टीआरपी ले सकते हो वो ले लो। मेरे परिवार को लेकर उन्होंने किस तरीके से कहा मुझे इसके बारे में जानकारी नहीं है। उनको खुद को विचार करना चाहिए।
बीजेपी दुपट्टा फेंकने के आरोप को हंसते हुए टाला
बबुल की झाड़ियों में बीजेपी दुपट्टा फेंकने के आरोप के सवाल पर कहा कि हंसते हुए कहा उनको आरोप लगाने दो राजी रहने दो। हंसते हुए सवाल को टाल दिया।
आरोप पर बोलते हुए रविंद्र सिंह भाटी ने साल 2019 से लगातार अब तक आरोप और घेरने का प्रयास किया है। लेकिन ईश्वर का आशीर्वाद है और देवतुल्य जनता साथ में तब तक कोई चिंता की बात नहीं है। उनको कहना चाहता हूं कि और मेहनत करों। अभी मेहनत की जरूरत है।
Discover more from India News
Subscribe to get the latest posts sent to your email.