बहादुरगढ़ क्षेत्र में सोमवार रात को पांच युवकों द्वारा एक ढाबे पर ले जाकर यूपी निवासी एक लड़की के साथ सामूहिक दुष्कर्म करने का मामला सामने आया है। पुलिस ने लड़की के परिजनों की शिकायत पर त्वरित कार्रवाई करते चार आरोपियों को आठ घंटे के अंदर गिरफ्तार कर लिया है। गिरफ्तार सभी आरोपी बिहार के रहने वाले हैं जो छोटूराम नगर में किराये पर रहते हैं। पांचवें आरोपी की भी पहचान कर ली गई है। उसे भी जल्द ही गिरफ्तार करने का दावा पुलिस द्वारा किया गया है।
12 जनवरी की रात हुई वारदात
डीसीपी क्राइम अमित दहिया ने बताया कि उत्तर प्रदेश निवासी एक लड़की काम करने के लिए बस से अपने फूफा के साथ बहादुरगढ़ आई थी। 12 जनवरी की रात करीब 2 बजे वह श्रीराम मेट्रो स्टेशन बहादुरगढ़ पर पहुंची। उसके फूफा ने अपने बेटे को उन्हें घर ले जाने के लिए मेट्रो स्टेशन के पास बुलाया। इसी दौरान पांच युवकों ने उनका पीछा किया और लड़की को जबरन वहां से उठा ले गए। पांचों युवक लड़की को रात करीब 2:30 बजे दिल्ली–रोहतक रोड स्थित एक ढाबे में ले गए, जहां उन्होंने लड़की के साथ सामूहिक दुष्कर्म किया।
Discover more from India News
Subscribe to get the latest posts sent to your email.