जघीना में आयोजित विराट कुश्ती दंगल में बुलेट मोटरसाइकिल की रोमांचक कुश्ती जीतने वाले ईरान के पहलवान मिर्जा ईरानी इन दिनों भारत के दंगलों में लगातार चर्चा में हैं। पिछले पांच साल से भारत में कुश्ती लड़ रहे ईरानी अब तक कई बड़े दंगल जीत चुके हैं। जघीना दंगल के बाद दैनिक भास्कर से खास बातचीत में उन्होंने अपने कुश्ती करियर, भारत में मिल रहे प्यार और ईरान में चल रहे युद्ध के हालात पर बात की। जघीना में जीत के बाद ईरानी काफी खुश नजर आए। भास्कर संवाददाता से ईरानी की खास बातचीत…. 50 बुलेट बाइक, 4 स्कॉर्पियो, 4 ट्रैक्टर और 4 कार जीते चुके हैं ईरानी सवाल: ईरान में भी कुश्ती बड़े स्तर पर होती है, फिर आपने भारत में दंगल चुना?
ईरानी: ईरान में भी कुश्ती का अच्छा क्रेज है, लेकिन भारत के मिट्टी के अखाड़ों में लड़ना मुझे ज्यादा पसंद है। फिलहाल मैं चंडीगढ़ के मुल्लापुर अखाड़े में अभ्यास कर रहा हूं। सवाल: आपने भारत में कुश्ती कब शुरू की , कितने दंगल जीते हैं ?
ईरानी: पिछले 5 साल से भारत में कुश्ती लड़ रहा हूं। अब तक 50 बुलेट बाइक, 4 स्कॉर्पियो, 4 ट्रैक्टर और 4 ऑल्टो कार जीत चुका हूं। सवाल: शेरा गुर्जर से कुश्ती लड़ना कितना चुनौतीपूर्ण रहता है?
ईरानी: शेरा गुर्जर भारत के सबसे लंबे और ताकतवर पहलवानों में से एक हैं। उनसे मुकाबला चुनौतीपूर्ण रहता है। मैं उन्हें 4 बार हरा चुका हूं, कई मुकाबले बराबरी पर भी रहे। सवाल: भारत में आपको काफी प्यार मिलता है, इस बारे में क्या कहेंगे?
ईरानी: भारत के लोग मुझे बहुत प्यार देते हैं। दर्शक सेल्फी और ऑटोग्राफ के लिए आ जाते हैं। जघीना गांव में भी लोगों ने खूब समर्थन दिया। सवाल: अमेरिका, इजराइल और ईरान के बीच बढ़ते तनाव को कैसे देखते हैं?
ईरानी: युद्ध से ईरान के लोग काफी परेशान हैं। मेरी पत्नी और बच्चा वहीं हैं। उनकी चिंता बनी रहती है। उम्मीद है कि 140 करोड़ भारतीयों की दुआ से जल्द शांति कायम होगी।
Discover more from India News
Subscribe to get the latest posts sent to your email.