प्रतापगढ़ शहर में एक 13 वर्षीय नाबालिग बच्ची के साथ अश्लील हरकतें और मारपीट का गंभीर मामला सामने आया है। घटना का वीडियो सामने आने के बाद पीड़ित परिवार द्वारा जिला पुलिस अधीक्षक को ज्ञापन सौंपा गया जिसके बाद पुलिस हरकत में आई। पुलिस ने इस मामले में एक
इलाज के लिए क्लिनिक गई थी मां-बेटी
पीड़िता की मां ने बताया- वे अपनी नाबालिग बेटी के इलाज के लिए क्लिनिक गई थीं। डॉक्टर के मौजूद न होने पर मां-बेटी क्लिनिक के बाहर इंतजार कर रही थीं। इसी दौरान एक युवक अपने साथी के साथ बाइक पर वहां पहुंचा। उसने नाबालिग बालिका पर अश्लील इशारे किए और आपत्तिजनक टिप्पणियां कीं।
क्लिनिक के बाहर एक व्यक्ति ने छेड़छाड़ की और रोकने पर नाबालिग बच्ची और महिला के साथ मारपीट करने लगा।
मां-बेटी के साथ की मारपीट
जब मां ने इसका विरोध किया तो आरोपी ने उन्हें धमकाते हुए कहा कि उसका कोई कुछ नहीं बिगाड़ सकता। इसके बाद उसने मां-बेटी के साथ मारपीट शुरू कर दी। आसपास के लोगों के मौके पर पहुंचने पर आरोपी वहां से फरार हो गया।
घटना की रिपोर्ट उसी दिन प्रतापगढ़ पुलिस थाने में दर्ज करवाई गई थी। पीड़ित पक्ष ने घटना से संबंधित सीसीटीवी फुटेज भी पुलिस को उपलब्ध करवाए थे। हालांकि, प्रारंभिक स्तर पर कोई ठोस कार्रवाई नहीं होने से आरोपी के हौसले बढ़ गए और वह पीड़ित परिवार को धमकियां देने लगा।

आरोपी को गिरफ्तार कर कोर्ट में पेश किया
पुलिस थाना प्रतापगढ़ में आरोपी के विरुद्ध भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) और पॉक्सो एक्ट के तहत प्रकरण दर्ज किया गया है। मामले की जांच उपनिरीक्षक लक्ष्मणलाल को सौंपी गई है। पुलिस ने गिरफ्तार आरोपी को न्यायालय में पेश कर दिया है।
Discover more from India News
Subscribe to get the latest posts sent to your email.