प्रदेश के किसान कल्याण एवं कृषि विकास विभाग के मंत्री और जिले के प्रभारी मंत्री ऐदल सिंह कंषाना कल (सोमवार) एक दिवसीय प्रवास पर रहेंगे। अपने दौरे के दौरान वे शिक्षा, संस्कृति और विकास से जुड़े कार्यक्रमों में भाग लेंगे।
.
कार्यक्रम के अनुसार प्रभारी मंत्री सुबह 9 बजे सर्किट हाउस से पीजी कॉलेज के लिए रवाना होंगे और 9:15 बजे कॉलेज पहुंचेंगे। यहां 9:30 बजे वे पीजी कॉलेज परिसर में आयोजित सूर्य नमस्कार कार्यक्रम में शामिल होकर युवाओं को स्वास्थ्य और संस्कार का संदेश देंगे।
इसके बाद पीजी कॉलेज में ही विकसित भारत गारंटी, रोजगार एवं आजीविका मिशन और ग्रामीण विकास से जुड़े विषयों पर आयोजित पत्रकारवार्ता में हिस्सा लेंगे। सुबह 11 बजे मंत्री सर्किट हाउस लौटेंगे।
दोपहर 11:55 बजे भैरव बाबा रिंग रोड स्थित सांवरिया सेठ कलेक्शन दुकान का उद्घाटन करेंगे। इसके पश्चात दोपहर 12:10 बजे वे जिला भिंड के लिए प्रस्थान करेंगे।
Discover more from India News
Subscribe to get the latest posts sent to your email.