पठानकोट के सुजानपुर में पुल नंबर 5 पर देर रात सैन्य वाहन और एक ऑटो में भीषण टक्कर में दो लोगों की मौत हो गई है। जबकि बच्चों सहित चार लोग घायल हो गए है। सभी को अस्पताल में भर्ती करवाया गया है।
स्थानीय लोगों के मुताबिक सैन्य वाहन ट्रक चालक से कंट्रोल न हो पाने पर सुजानपुर पुल नम्बर 5 पर एक ऑटो के साथ टकरा गया जिससे महिला सहित दो लोगों की मौके पर मौत हो गई है। जबकि बच्चों सहित चार लोग घायल हुए।
लोगों ने कहा कि अगर उक्त घटनास्थल पर पुलिस बैरिकेडिंग और स्ट्रीट लाइट होती तो शायद हादसा ना होता। सूचना के बाद मृतकों के परिजन और पुलिस भी मौके पर पहुंची। सेना के अन्य जवान भी घटनास्थल पर पहुंचे। मृतकों के परिजनों और सेना के जवानों के बीच तीखी नोकझोंक भी देखने को मिली। पुलिस शवों का पोस्टमार्टम करवा आगे की कार्रवाई में जुट गई है।