Last Updated:
Malabar Neem Can Make You Rich: मालाबार नीम के पौधे अगर एक एकड़ में भी लगा लिए जाएं और धैर्य से उनकी सेवा करते हुए कुछ साल बिता दें तो आप इतनी मोटी कमाई कर सकते हैं कि सोचा भी नहीं होगा. एक एकड़ में 350 पौधे तक लगते हैं जिनकी देखरेख में 11000 के करीब खर्च आता है और दस साल बाद ये करोड़ों का रिटर्न देते हैं.
पश्चिम चम्पारण. अगर हम आपसे यह कहें कि महज एक एकड़ में बागवानी कर आप दस वर्षों में करोड़पति बन सकते हैं, तो क्या यकीन करेंगे? मानना थोड़ा मुश्किल होगा, लेकिन विशेषज्ञों का कहना है कि ऐसा बिल्कुल हो सकता है. अगर कोई व्यक्ति एक एकड़ खेत में मिलिया डूबिया यानी मालाबार नीम के पौधे लगाता है और नियम अनुसार उसकी देखरेख करता है, तो आने वाले दस वर्षों में उसके खेत में करीब एक करोड़ की संपत्ति जमा हो सकती है.
जी हां. दरअसल, दस वर्षों में मिलिया डूबिया के पौधे इतने बड़े पेड़ में बदल जाते हैं, जिनसे लकड़ियां बड़ी मात्रा में निकलती हैं. ऐसे में एक एकड़ में लगाए गए करीब 350 पौधों से इतनी लकड़ियां निकलेंगी, जिससे लगभग एक करोड़ रुपए की कमाई की जा सकती है.
11 हजार की लागत से करोड़ों का कारोबार
करीब 25 वर्षों से व्यावसायिक पौधों की बागवानी कर रहे शांभवी बायोटेक के संचालक रविकांत पांडे बताते हैं कि मालाबार नीम के एक पौधे की कीमत करीब 30 रुपए होती है. अगर कोई किसान एक एकड़ में 10 फीट की दूरी के अनुसार इस पौधे को लगाता है, तो पूरी जमीन पर लगभग 350 पौधे आसानी से लगाए जा सकते हैं. मजे की बात यह है कि इन पौधों को बड़ा करने की लागत महज 11,000 रुपए आती है.
6 साल में तैयार 21 लाख रुपए की संपत्ति
विशेषज्ञों के अनुसार, मालाबार नीम के पौधे सिर्फ 6 साल में इस तरह तैयार हो जाते हैं कि आप उनकी लकड़ियों को आसानी से किलोग्राम के अनुसार बेच सकते हैं. इतने समय में तैयार हुए मालाबार नीम के पेड़ से करीब 10 क्विंटल तक लकड़ी प्राप्त होती है, जिसे आप 600 रुपए प्रति क्विंटल की कीमत पर आसानी से बेच सकते हैं. इस प्रकार 6 साल में एक पेड़ से 6000 रुपए, तो एक एकड़ में लगे 350 पेड़ों से करीब 21 लाख रुपए की आमदनी आसानी से की जा सकती है.
10 साल में करोड़ों की संपत्ति
अगर आप इस पेड़ को 10 साल के लिए छोड़ देते हैं, तो उस समय उनकी कीमत बहुत अधिक हो जाती है. दरअसल, 10 साल में मालाबार नीम के पेड़ की लकड़ी की गुणवत्ता बहुत अच्छी हो जाती है. ऐसे में उन्हें किलो के हिसाब से न बेचकर सीधे फर्नीचर कंपनियों को बेचा जाता है, जहां इसकी कीमत 1000 रुपए प्रति स्क्वायर फीट तक हो सकती है.
10 वर्षों में मालाबार नीम के एक पेड़ से 30 से 50 स्क्वायर फीट तक लकड़ी मिल जाती है. अगर आप 30 स्क्वायर फीट के अनुसार भी चलें, तो 10 साल में एक पेड़ आसानी से 30 हजार रुपए तक का हो सकता है. ऐसे में एक एकड़ में लगाए गए 350 पेड़ों से आप एक करोड़ से अधिक की कमाई कर सकते हैं.
About the Author
बुंदेलखंड यूनिवर्सिटी से मास कम्यूनिकेशन एंड जर्नलिज़्म में मास्टर्स, गोल्ड मेडलिस्ट. पत्रकारिता का सफर दैनिक जागरण से शुरू हुआ, फिर प्रभात खबर और ABP न्यूज़ से होते हुए News18 Hindi तक पहुंचा. करियर और देश की …और पढ़ें
Discover more from India News
Subscribe to get the latest posts sent to your email.