जानकारी के अनुसार, नूंह जिले के पुनहाना उपमंडल में रहने वाली मेवाती सोशल मीडिया इनफ्लुएंसर हंसीरा उर्फ हंसील खान की गिरफ्तारी की गई है. एससी-एसटी अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया गया था. पुलिस ने आरोपी महिला को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है. पुलिस प्रवक्ता ने बताया कि पीड़ित युवक की शिकायत पर पुनहाना शहर थाना पुलिस ने तुरंत एफआईआर दर्ज की थी.
शिकायतकर्ता ने बताया था कि फेसबुक पर वायरल हुए एक वीडियो में हंसीरा पेट्रोल पंप पर अपनी गाड़ी में बैठकर सीएनजी की लंबी कतार को लेकर दलित समुदाय की तुलना अपमानजनक और अश्लील तरीके से कर रही थीं. इस वीडियो में समुदाय के प्रति आपत्तिजनक शब्दों के इस्तेमाल से दलित समाज की भावनाएं आहत हुईं, जिसके बाद शिकायत दर्ज की गई. हालांकि विवाद बढ़ने के बाद हंसीरा ने सोशल मीडिया पर माफी मांगते हुए एक वीडियो भी जारी किया था, जो तेजी से वायरल हुआ था. माफी के बावजूद पुलिस ने एससी-एसटी एक्ट के गंभीर प्रावधानों के तहत कार्रवाई जारी रखी और आरोपी को गिरफ्तार कर लिया. पुलिस ने मामले को अत्यंत संवेदनशील बताते हुए आगे की जांच जारी रखी है.

पुलिस ने मामले को अत्यंत संवेदनशील बताते हुए आगे की जांच जारी रखी है.
कितने फोलोअर्स हैं
हंसी खान के सोशल मीडिया फेसबुक पर करीब 1 लाख 64 हजार फोलोअर्स हैं. वहीं, 1.22 लाख सब्रकाइबर्स हैं. अपने वीडियो में हंसी खान कहती हैं कि आप कभी सीएनजी गाड़ी ना खरीदें. क्योंकि जब भी वह गैस भरवाने आतीं हैं तो ऐसी फीलिंग आती है कि जैसे कोई दलित छाछ (लस्सी) मांगने के लिए आपके घर के बाहर खड़ा हो. वह कहती हैं कि या तो पेट्रोल या फिर डीजल गाड़ी लें. वह 15 दिन से लाइन में इंतजार कर रही हैं. सर्दियों में तो दिक्कत और भी बढ़ जाती है. हालांकि, बाद में उन्होंने वीडियो में सफाई दी कि उन्होंने गलती से टिप्पणी की थी. मुझे बाद में इस बात का एहसास हुआ था.
About the Author

Vinod Kumar Katwal, a Season journalist with 14 years of experience across print and digital media. I have worked with some of India’s most respected news organizations, including Dainik Bhaskar, IANS, Punjab K…और पढ़ें
Discover more from India News
Subscribe to get the latest posts sent to your email.