पंजाब के कई जिलों में धुंध की स्थिति बनी हुई है।
पंजाब और चंडीगढ़ में इस समय धुंध और कोहरा छाया हुआ है। मौसम विभाग की तरफ से आज पठानकोट, गुरदासपुर, अमृतसर, तरनतारन, मोगा, बठिंडा, बरनाला, मानसा, फिरोजपुर, फरीदकोट, फाजिल्का और मुक्तसर में घने कोहरे का अलर्ट जारी किया गया है।
वहीं आज तेज हवाएं भी चलेंगी। इससे पहले कल बठिंडा में बहुत घना कोहरा दर्ज किया गया। यहां विजिबिलिटी 0 से 10 मीटर तक रही। ऐसी ही स्थिति अमृतसर और फरीदकोट में भी रही, जहां विजिबिलिटी 50 मीटर दर्ज की गई। इसी वजह से चंडीगढ़ एयरपोर्ट से धर्मशाला व दिल्ली आने जाने वाली छह फ्लाइट रद्द हुईं, जबकि कुछ उड़ानों में देरी हुई।
बठिंडा रहा सबसे ठंडा मौसम विभाग के मुताबिक पिछले 24 घंटों में राज्य के न्यूनतम तापमान में 0.1 डिग्री की गिरावट दर्ज की गई है। यह सामान्य तापमान के करीब पहुंच गया है। बठिंडा में न्यूनतम तापमान 4.8 डिग्री दर्ज किया गया, जो राज्य में सबसे कम रहा। वहीं हलवारा में 25.5 डिग्री के साथ सबसे अधिक तापमान दर्ज किया गया।
मौसम विभाग ने बठिंडा में सबसे कम तापमान दर्ज किया है।
नया पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होगा
मौसम विभाग के अनुसार इस समय उत्तर पाकिस्तान और आसपास के इलाकों में ऊपरी हवा में पश्चिमी विक्षोभ बना हुआ है। उत्तर-पश्चिम भारत के ऊपर तेज रफ्तार जेट स्ट्रीम हवाएं चल रही हैं। वहीं 17 दिसंबर की रात से पश्चिमी हिमालयी इलाकों में एक नया लेकिन कमजोर पश्चिमी विक्षोभ असर दिखा सकता है।
आने वाले सप्ताह ऐसा रहेगा मौसम
अगले 7 दिनों तक मौसम सूखा रहने की संभावना है। अगले 48 घंटों में रात के तापमान में करीब 2 डिग्री की गिरावट आ सकती है, जबकि इसके बाद अगले 3 दिनों में तापमान 2 से 3 डिग्री तक धीरे-धीरे बढ़ेगा। वहीं 16 दिसंबर को प्रदेश में 20 से 30 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चलने की संभावना है।
Discover more from India News
Subscribe to get the latest posts sent to your email.