भास्कर न्यूज | जालंधर इनर व्हील क्लब ऑफ जालंधर वेस्ट की तरफ से अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर दो जागरूकता प्रोजेक्ट आयोजित किए गए। पहला कार्यक्रम डीएवी इंस्टीट्यूट ऑफ फिजियोथेरेपी एंड रीहैबिलिटेशन में मानसिक स्वास्थ्य जागरूकता पर व्याख्यान के रूप में हुआ। इसके मुख्य वक्ता प्रसिद्ध मनोचिकित्सक डॉ. संजीव लोचन थे। उन्होंने कहा कि मानसिक स्वास्थ्य भी शारीरिक स्वास्थ्य जितना ही महत्वपूर्ण है। यह हमारे सोचने, महसूस करने और व्यवहार करने के तरीके को प्रभावित करता है। उन्होंने लोगों को मानसिक स्वास्थ्य के प्रति जागरूक होने, जरूरत पड़ने पर पेशेवर सहायता लेने, भरोसेमंद लोगों से खुलकर बात करने और स्वस्थ जीवनशैली अपनाने की सलाह दी। दूसरा व्याख्यान सर्वाइकल कैंसर की शुरुआती पहचान और टीकाकरण पर क्लब की अध्यक्ष डॉ. सारिका खन्ना ने दिया। उन्होंने बताया कि भारत में महिलाओं में सर्वाइकल कैंसर दूसरा सबसे आम कैंसर है। 20 वर्ष से अधिक आयु की महिलाओं को हर 3 साल में पीएपी स्मीयर टेस्ट या वीआईए टेस्ट करवाना चाहिए। उन्होंने असामान्य रक्तस्राव, असामान्य डिस्चार्ज के बारे में बताया । इस अवसर पर प्रिंसिपल डॉ. शिल्पी जेतली, रितु चोपड़ा, गुरजीत पनेसर, डॉ. मनप्रीत उपस्थित रहे।
Discover more from India News
Subscribe to get the latest posts sent to your email.