गिरफ्तार आरोपियों की पहचान ललित कुमार निवासी गाजियाबाद, निर्मल पहाड़ी निवासी नेपाल हाल नोएडा और धीरज जांगिड निवासी अलवर हाल गुरुग्राम के रूप में हुई। पूछताछ में जब पुलिस ने सख्ती बरती तो एक और बड़ा खुलासा हुआ। आरोपी धीरज जांगिड ने बताया कि यह मादक पदार्थ दिल्ली के महरौली इलाके में रहने वाले एक नाइजीरियन व्यक्ति ‘जॉन’ से खरीदा गया था।
ये भी पढ़ें- Alwar: ‘ये पर्वतमाला केवल पत्थरों का ढेर नहीं है, बल्कि पर्यावरण संतुलन की रीढ़ है’, आरावली पर बोलें टीकाराम
इस सूचना के बाद पुलिस ने दिल्ली में दबिश देकर नाइजीरियन मूल के कॉलिन्स सैमसन ऑसीमेन उर्फ जॉन को गिरफ्तार कर लिया। जांच में सामने आया कि वह लंबे समय से ड्रग्स सप्लाई के धंधे में सक्रिय था। पुलिस को आशंका है कि इस नेटवर्क के तार दिल्ली-एनसीआर के साथ-साथ अन्य राज्यों और विदेश तक जुड़े हो सकते हैं।
फिलहाल चारों आरोपी पुलिस रिमांड पर हैं और उनसे गहन पूछताछ की जा रही है। पुलिस का कहना है कि पूछताछ के बाद नशे के इस नेटवर्क से जुड़े और नाम सामने आ सकते हैं। जिले में नशे के सौदागरों के खिलाफ आगे भी ऐसी सख्त कार्रवाइयां जारी रहेंगी।
Discover more from India News
Subscribe to get the latest posts sent to your email.