साल 2026 में मध्यप्रदेश में किस महीने में कितनी सरकारी छुट्टियां और कहां-कब बड़े इवेंट हैं, जानिए 13 क्रिएटिव में…
.
सबसे पहले लॉन्ग वीकेंड के बारे में जानिए…
मार्च और अक्टूबर में तीन-तीन लॉन्ग वीकेंड
- 28 फरवरी से 3 मार्च तक: 28 फरवरी को शनिवार, 1 मार्च को रविवार, 3 मार्च होलिका दहन और 4 मार्च को होली की छुट्टी।
- 19 मार्च से 22 मार्च तक: 19 को गुड़ी पड़वा, 20 को शुक्रवार, 21 शनिवार को ईद उल फितर की छुट्टी, 22 को रविवार।
- 27 मार्च से 29 मार्च तक: 27 मार्च यानी शुक्रवार को रामनवमी, 28 मार्च को शनिवार और 29 मार्च को रविवार।
- 2 अक्टूबर से 4 अक्टूबर तक: 2 अक्टूबर यानी शुक्रवार को गांधी जयंती, 3 को शनिवार, 4 को रविवार।
- 17 अक्टूबर से 20 अक्टूबर तक: 17 अक्टूबर को शनिवार, 18 को रविवार का दिन है। 19 अक्टूबर को दुर्गा नवमी की छुट्टी लेकर 20 को विजयादशमी।
- 24 अक्टूबर से 26 अक्टूबर तक: 24 अक्टूबर को शनिवार, 25 को रविवार और 26 को शरद पूर्णिमा की छुट्टी।
अप्रैल-मई और नवंबर में दो-दो लॉन्ग वीकेंड
- 3 अप्रैल से 5 अप्रैल तक: 3 अप्रैल को गुड फ्राइडे, 4 अप्रैल को शनिवार और 5 को रविवार।
- 18 अप्रैल से 20 अप्रैल तक: 18 अप्रैल को शनिवार, 19 को रविवार और 20 को अक्षय तृतीया की छुट्टी।
- 1 मई से 3 मई तक: 1 मई को बुद्ध पूर्णिमा, 2 को शनिवार और 3 मई काे रविवार।
- 28 मई से 31 मई तक: 28 मई को ईदुज्जुहा, 29 को छुट्टी लेकर, 30 को शनिवार और 31 मई को रविवार तक की छुट्टी ली जा सकती है।
- 7 नवंबर से 9 नवंबर तक: 7 नवंबर को शनिवार, 8 नवंबर को दीवाली और रविवार, 9 नवंबर को गोवर्धन पूजा।
- 21 नवंबर से 24 नवंबर तक: 21 नवंबर को शनिवार, 22 को रविवार 23 नवंबर को छुट्टी लेकर 24 को गुरुनानक देव जयंती।
जून- अगस्त, सितंबर और दिसंबर में एक लॉन्ग वीकेंड
- 26 जून से 28 जून तक: 26 जून को मोहर्रम, 27 जून को शनिवार और 28 जून को रविवार।
- 26 अगस्त से 30 अगस्त तक: 26 अगस्त बुधवार को ईद-उल-नबी की छुट्टी, 27 अगस्त की छुट्टी लेकर 28 को रक्षाबंधन, 29 को शनिवार और 30 अगस्त को रविवार।
- 4 सितंबर से 6 सितंबर तक: 4 सितंबर को जन्माष्टमी, 5 को शनिवार, 6 को रविवार।
- 25 दिसंबर से 27 दिसंबर तक : 25 को क्रिसमस, 26 को शनिवार और 27 को रविवार।
किस महीने कौन सा इवेंट












Discover more from India News
Subscribe to get the latest posts sent to your email.