पंचायती राज मंत्री दीपक प्रकाश।
सीतामढ़ी के डुमरा में रविवार को बिहार के पंचायती राज मंत्री दीपक प्रकाश ने घोषणा की है कि, जिले की 23 पंचायतों में कन्या विवाह भवन बनाए जाएंगे। यह मुख्यमंत्री का एक महत्वाकांक्षी प्रोजेक्ट है, जिसका मुख्य उद्देश्य गरीब परिवारों पर विवाह के आर्थिक बोझ
.
मंत्री प्रकाश ने जानकारी दी कि डुमरा प्रखंड सहित जिले की कुल 23 पंचायतों को इस योजना में शामिल किया गया है। इन विवाह भवनों के निर्माण से सामाजिक सौहार्द को बढ़ावा मिलेगा और विवाह आयोजनों पर होने वाले खर्च में कमी आएगी, जिससे परिवारों को आर्थिक राहत मिलेगी।
उन्होंने बताया कि इस योजना के लिए भूमि चिन्हित करने का कार्य शुरू हो चुका है। इसके साथ ही, भवन निर्माण के लिए विभागीय स्वीकृति भी प्राप्त हो गई है।
मंत्री दीपक प्रकाश ने कहा कि इस पहल से विशेष रूप से गरीब तबके के परिवारों को लाभ मिलेगा और उनके लिए विवाह समारोहों का आयोजन करना सुगम हो जाएगा।
Discover more from India News
Subscribe to get the latest posts sent to your email.