{“_id”:”69638ff0491276c30600fd4e”,”slug”:”many-development-works-were-also-discussed-in-the-meeting-of-parshuram-temple-committee-rampur-hp-news-c-178-1-ssml1034-152020-2026-01-11″,”type”:”story”,”status”:”publish”,”title_hn”:”Rampur Bushahar News: देवी-देवता बुधवार को एक माह के स्वर्ग प्रवास पर जाएंगे”,”category”:{“title”:”City & states”,”title_hn”:”शहर और राज्य”,”slug”:”city-and-states”}}
देवता साहिब के स्वर्ग प्रवास प्रस्थान की तैयारियों को लेकर मंथन
परशुराम मंदिर समिति की बैठक में कई विकास कार्यों पर भी हुई चर्चा
संवाद न्यूज एजेंसी
डंसा (रामपुर बुशहर)।
देवी-देवता बुधवार को एक माह के स्वर्ग प्रवास पर जाएंगे। इसे लेकर परशुराम मंदिर डंसा में रविवार को मंदिर समिति की बैठक अध्यक्ष खेल चंद नेगी की अध्यक्षता में हुई। बैठक में कार-कारिंदों और मंदिर पदाधिकारियों ने मंदिर में चल रहे विकास कार्यों समेत मकर संक्रांति के दिन देवता साहिब दामुख के स्वर्ग प्रवास को लेकर भी चर्चा की। देवता साहिब के प्रस्थान लेकर तैयारियां की गईं। हर साल शिमला, कुल्लू और किन्नौर के देवी-देवता मकर संक्रांति के दिन स्वर्ग प्रवास के लिए इंद्र देवता की संसद में भाग लेने अपने देवालयों से प्रस्थान करते हैं। धार्मिक परंपराओं का निर्वहन करते हुए मकर संक्रांति को पूजा-अर्चना और खिचड़ी परोसने के बाद विधि-विधान के साथ देवताओं को विदा किया जाता है। इसके बाद मंदिरों के कपाट श्रद्धालुओं के लिए बंद करवा दिए जाते हैं। धार्मिक कार्यक्रमों पर रोक लगा दी जाती है। परशुराम मंदिर समिति प्रधान खेल चंद नेगी ने बताया कि हर साल मकर संक्रांति के दिन देवता दामुख साहिब को प्राचीन काल से चली आ रही देव परंपरा के अनुरूप स्वर्ग प्रवास के लिए विधि-विधान से पूजा-अर्चना और खिचड़ी परोसने के बाद विदा किया जाता है। कार्यक्रम की सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं।
Subscribe to get the latest posts sent to your email.
Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.