हड़ताल के चलते सेवा केंद्रों पर खाली पड़ी कुर्सियां
मानसा में पंजाब सरकार के खिलाफ जिले भर के सेवा केंद्रों के कर्मचारियों ने हड़ताल कर विरोध प्रदर्शन किया। कर्मचारियों का यह विरोध समय पर वेतन न मिलने और वेतन के लिए हड़ताल करने वाले कर्मचारियों को दूसरे जिलों में स्थानांतरित किए जाने के विरोध में किया
गुरसेवक सिंह, मनबीर कौर और मनोहर सिंह जैसे कर्मचारियों ने बताया कि वेतन भुगतान में लगातार देरी होती है। आरोप लगाया कि यदि वे वेतन को लेकर हड़ताल करते हैं, तो उन्हें दूसरे जिलों में स्थानांतरित कर दिया जाता है। हाल ही में, एक कर्मचारी को मानसा जिले से 120 किलोमीटर दूर लुधियाना स्थानांतरित कर दिया गया था। हालांकि, उन्हें ईमेल के माध्यम से सूचित किया गया है कि उनकी बदली ‘होल्ड’ पर है, लेकिन यह स्पष्ट नहीं किया गया है कि बदली रद्द कर दी गई है।
धरने पर बैठे अधिकारी
कर्मचारियों ने अपनी कार्य परिस्थितियों पर भी चिंता व्यक्त की। उन्होंने बताया कि कई सेवा केंद्रों का समय सुबह 8 बजे से रात 8 बजे तक है, जहां महिला कर्मचारी भी काम करती हैं। रात में घर लौटने में उन्हें कई परेशानियों का सामना करना पड़ता है। कर्मचारियों ने चेतावनी दी है कि यदि उन्हें समय पर वेतन नहीं दिया गया, तो आने वाले समय में वे पंजाब सरकार के खिलाफ और भी कड़ा विरोध प्रदर्शन करने को मजबूर होंगे।
Discover more from India News
Subscribe to get the latest posts sent to your email.