{“_id”:”695e4a9249390d2bca0ee642″,”slug”:”mans-body-found-on-the-banks-of-gobind-sagar-lake-bilaspur-news-c-92-1-ssml1001-151670-2026-01-07″,”type”:”story”,”status”:”publish”,”title_hn”:”Bilaspur News: गोबिंद सागर झील के किनारे मिला व्यक्ति का शव”,”category”:{“title”:”City & states”,”title_hn”:”शहर और राज्य”,”slug”:”city-and-states”}}
संवाद न्यूज एजेंसी, बिलासपुर
Updated Wed, 07 Jan 2026 09:28 PM IST
एक दिन पहले घर से निकला था व्यक्ति
Trending Videos
संवाद न्यूज एजेंसी
बिलासपुर। विधानसभा क्षेत्र झंडूता के तहत गांव बैरी दड़ोला निवासी एक व्यक्ति का शव गोबिंद सागर झील के पास पानी में तैरता हुआ मिला है। मृतक की पहचान जगजीवन (49) निवासी बैरी दड़ोला के रूप में हुई है, जो 5 जनवरी से लापता थे।
जानकारी के अनुसार जगजीवन 5 जनवरी को घर से गया था। 6 जनवरी को शाम के समय गांव के एक व्यक्ति ने गोबिंद सागर झील किनारे शव तैरते हुए देखा। घटना की जानकारी पंचायत प्रतिनिधियों और पुलिस को दी गई। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर जांच शुरू की। मौके पर मौजूद मृतक के भाई खेमचंद का बयान दर्ज किया गया। बयान के अनुसार मृतक की किसी से कोई रंजिश नहीं थी। पुलिस जांच में शव पर किसी प्रकार के चोट के निशान नहीं पाए गए हैं। प्रारंभिक जांच में आशंका जताई जा रही है कि गीली जमीन पर फिसलने के कारण मृतक पानी में गिर गया, जिससे उसकी डूबने से मृत्यु हो गई। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल बिलासपुर भेज दिया। पुलिस अधीक्षक संदीप धवल ने बताया कि मामले की जांच जारी है।