भास्कर न्यूज | अमृतसर भारतीय व्यापार मंडल के प्रधान राजीव अनेजा ने एस्ट्रल पाइप्स के डिस्ट्रीब्यूटर मनीष गुप्ता को भारतीय व्यापार मंडल के साथ जोड़ते उन्हें सेनेटरी विंग का प्रधान नियुक्त किया है। अनेजा ने मंडल को ज्वाइंन करने के चलते गुप्ता को सिरोपा डालकर स्वागत किया। उन्होंने कहा कि गुप्ता के शमिल होने से व्यापार मंडल मजबूत होगा। जिस तरह गुरुनगरी के व्यापारी आगे बढ़कर व्यापार मंडल का साथ दे रहे हैं। उससे मंडल बुलंदियों की ओर छूने को अग्रसर है। शहर के ही नहीं अपितु पूरे पंजाब के व्यापारी इस मंडल के साथ जुड़ रहे हैं। इसी कड़ी को आगे बढ़ाते हुए एस्ट्रल पाइप्स के डिस्ट्रीब्यूटर मनीष गुप्ता ने आज भारतीय व्यापार मंडल का हाथ थामा है। अनेजा ने कहा कि व्यापारियों की मुश्किलों को दूर करने के लिए उनके और उनकी टीम द्वारा हर तरह से प्रयास किए जा रहे हैं। इन्ही प्रयासों का नतीजा है कि आज हर वर्ग का व्यापारी इस मंडल के साथ जुड़ रहा है और हमारा एक ही लक्ष्य है कि पंजाब में व्यापारी से व्यापारी को जोड़ते हुए सरकार तक उनकी आवाज पहुंचाई जा सके। इस देश की रीढ़ की हड्डी है और उसको उसका बनता सम्मान मिलना चाहिए। इस मौके पर मनीष गुप्ता ने अनेजा तथा उनकी टीम को उन्हें मंडल में जोड़ने क तहेदिल से धन्यवाद किया और सभी का स्वागत किया। इस अवसर पर जिला प्रधान राजीव दुग्गल, रंजीत सिंह अरोड़ा, राजू नारंग, आरएस चावला, संदीप पोपली, भरत पोपली, रिशी पोद्दार, गौरव दुआ तथा दिनेश अरोड़ा, दीपक अरोड़ा, राजीव तुली, संदीप मल्होत्रा, संजय महाजन मौजूद रहे।
Discover more from India News
Subscribe to get the latest posts sent to your email.