Himachal Thar News: हिमाचल प्रदेश के मंडी जिले में थार सवारों की बदमाशी देखने को मिली. आरोपियों ने गाड़ी में फ्यूल भरवाया और फिर फर्जी ट्रांजेक्शन दिखाते हुए फरार हो गए. हालांकि, उनकी बदमाशी ज्यादा नहीं चली औऱ फिर पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया.
जानकारी के अनुसार, मंगलवार शाम करीब पौने चार बजे एक थार नंबर एचआर 51 सीयू 6812 चंडीगढ़ की तरफ से आकर पेट्रोल पम्प पर रुकी. यहां थार में सवार युवकों ने 3510 रुपये का डीजल भरवाया और फर्जी ट्रांजेक्शन दिखाकर तुरंत ही मौके से कुल्लू की तरफ फरार हो गए. कुल्लू की तरफ जाने का मकसद चकमा देना ही था, क्योंकि आगे जाकर इन्होंने वापिस यू-टर्न ले लिया और चंडीगढ़ की तरफ जाने लगे. पेट्रोल पंप के कर्मचारी ने फर्जी ट्रांजेक्शन भांपते ही मालिक को सूचित करके बाइक पर इनका पीछा शुरू कर दिया. इनके यू-टर्न की मालिक को जानकारी दी. उन्होंने औट पुलिस थाना की टीम को इसकी सूचना दी. पुलिस ने आगे नाका लगा रखा था लेकिन यह शातिर उसे तोड़कर वहां से आगे भाग निकले. आगे पंडोह पुलिस चौकी की टीम को सूचित किया गया. पंडोह पुलिस चौकी की टीम ने कैंची मोड़ के पास नाका लगा दिया था.
पुलिस का दूसरा नाका देख शातिरों ने गाड़ी को दरिया वाले रास्ते की तरफ मोड़ दिया. बताया जा रहा है कि दो शाति अपने एक साथी को गाड़ी के पास छोड़कर वहां से भाग निकले. पुलिस टीम ने गाड़ी के पास पहुंचकर एक युवक को हिरासत में ले लिया है जबकि बाकी दो की तलाश जारी है. गाड़ी का मालिक भी कोई और है जो इस वक्त यूपी में ही है.
गाड़ी का मालिक ने किया संपर्क
बताया जा रहा है कि इन आरोपियों से भी पुलिस ने संपर्क कर लिया है और वे बार-बार मौके पर आने की बात कह रहे हैं. एसपी मंडी साक्षी वर्मा ने मामले की पुष्टि की है. उन्होंने बताया कि पुलिस मामले की जांच पड़ताल कर रही है. गौरतलब डीजीपी ओपी सिंह ने कहा था कि थार और बुलैट में सवार बदमाशी दिखाते हैं और कानून का उल्लंघन करते हैं.
About the Author

Vinod Kumar Katwal, a Season journalist with 14 years of experience across print and digital media. I have worked with some of India’s most respected news organizations, including Dainik Bhaskar, IANS, Punjab K…और पढ़ें
Discover more from India News
Subscribe to get the latest posts sent to your email.