Cyber Scam: हिमाचल प्रदेश के मंडी जिले के सुंदरनगर के भोजपुर बाजार में हनुमंत पवार की चाय दुकान से कमाई गई 1 लाख 35 हजार साइबर ठगों ने खाते से उड़ा ली. पुलिस और बैंक जांच में जुटे, साइबर सेल ट्रांजैक्शन खंगाल रही है. अहम बात है कि अब तक यह रहस्य बना हुआ है कि पैसे किसने और कहां से उड़ाए.
दिन भर चाय बेचकर अपनी आजीविका कमाने वाले हनुमंत पवार के साथ साइबर ठगों ने ऐसी ठगी की कि उसकी मेहनत की जमापूंजी पर से ही हाथ साफ कर गए. पीड़ित हनुमंत ने बताया कि यह पूरी रकम उसने दिन-रात मेहनत करके चाय की दुकान से कमाई थी, जिसे कुछ ही समय में शातिर ठगों ने साफ कर दिया.
पीड़ित के अनुसार न तो उसके मोबाइल पर कोई ओटीपी आया और न ही उसने किसी को बैंक से संबंधित गोपनीय जानकारी साझा की थी. इसके बावजूद खाते से 7 से 9 फरवरी के बीच लगातार कई ट्रांजैक्शन होते रहे और पूरी राशि निकाल ली गई. घटना के बाद पीड़ित ने तत्काल सुंदरनगर पुलिस और संबंधित बैंक शाखा को लिखित शिकायत सौंपी. शिकायत में पीड़ित ने मांग की है कि उसकी मेहनत की कमाई को जल्द से जल्द वापिस दिलाया जाए और दोषियों को पकड़कर उनके खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाए.
पीड़ित हनुमंत पवार का कहना है कि छोटे दुकानदार पहले ही महंगाई से जूझ रहे हैं. ऐसे में इस तरह की साइबर ठगी उनकी आर्थिक स्थिति को पूरी तरह तोड़ देती है. उन्होंने प्रशासन से अपील की है कि ऐसे मामलों में त्वरित कार्रवाई कर राहत दी जाए.
पुलिस ने शुरू की मामले की जांच पड़ताल
डीएसपी सुंदरनगर भारत भूषण ने बताया कि शिकायत के आधार पर मामला दर्ज करके जांच शुरू कर दी गई है. साइबर सेल की मदद से ट्रांजैक्शन डिटेल्स खंगाली जा रही हैं और ठगों तक पहुंचने के लिए तकनीकी साक्ष्यों को जुटाया जा रहा है. उन्होंने आम जनता से भी अपील की है कि वे किसी भी अनजान कॉल, लिंक या मैसेज के झांसे में न आएं और अपनी बैंकिंग जानकारी किसी के साथ साझा न करें. किसी भी संदिग्ध गतिविधि की स्थिति में तुरंत बैंक और पुलिस को सूचित करें, ताकि समय रहते कार्रवाई की जा सके.
About the Author

Vinod Kumar Katwal, a Season journalist with 14 years of experience across print and digital media. I have worked with some of India’s most respected news organizations, including Dainik Bhaskar, IANS, Punjab K…और पढ़ें
Discover more from India News
Subscribe to get the latest posts sent to your email.