झज्जर जिले के बेरी कस्बे में बीती देर रात रविवार को आपसी कहासुनी झगड़े में बदल गई। आपसी कहासुनी में झगड़े के कारण एक व्यक्ति की मौत का मामला सामने आया है। बेरी में देर रात करीब 9 बजे की घटना बताई जा रही है। दो लोगों के बीच झगड़ा हुआ और गहरी चोटें लगने क
जानकारी के अनुसार बीती रात दोनों में किसी बात को लेकर बहस हो गई और बहस झगड़े में बदल गई। वहीं झगड़े में करीब 50 वर्षीय मुकेश गंभीर रूप से घायल हो गया। मुकेश को इलाज के लिए बेरी के अस्पताल में ले जाया गया। जहां पर डॉक्टरों उसे मृत घोषित कर दिया।
मृतक चलाता था टेलर की दुकान
मुकेश को गहरी गुम चोटें लगने के कारण उसकी मौत हो गई। बताया जा रहा है कि मुकेश अपने घर में ही टेलर की दुकान चलाता हैं, वहीं उसके पास दो तीन टेलर भी काम करते हैं। फिलहाल पुलिस मामले को लेकर जांच में जुटी हुई है। मृतक के बेटे ने पुलिस में घटना को लेकर शिकायत दी है, उसी आधार पर पुलिस कार्रवाई में जुट गई है।
Discover more from India News
Subscribe to get the latest posts sent to your email.