महिला को ब्लैकमेल करने और उसे खुदकुशी के लिए उकसाने के मामले में आरोपी शाकिफ अली को सारनाथ पुलिस ने शुक्रवार देर रात सिंहपुर अंडरपास से मुठभेड़ में गिरफ्तार किया।
पैर में लगी गोली से घायल शाकिफ को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। उसके पास से 315 बोर का तमंचा, दो कारतूस मिले। गिरफ्तार आरोपी मूलरूप से सोनभद्र के ओबरा थाना क्षेत्र के बिल्ली का निवासी है।
सारनाथ के पुराना पुल में वह किराए के मकान में रहता है। डीसीपी वरुणा प्रमोद कुमार ने बताया कि पीड़िता ने प्राथमिकी दर्ज कराई थी। आईटी एक्ट और आर्म्स एक्ट में बढ़ोतरी, महिला को ब्लैकमेल करने और आत्महत्या के लिए उत्प्रेरित करने वाले शाकिफ अली की पहचान हुई।
इसे भी पढ़ें; Jaunpur Accident: बेकाबू ट्रक झोपड़ी में घुसा, चपेट में आकर अंदर सो रहे पति-पत्नी गंभीर रूप से हुए घायल
सारनाथ थाना प्रभारी पंकज त्रिपाठी को सूचना मिली कि आरोपी बाइक से सिंहपुर अंडरपास से गुजरने वाला है। इस पर टीम ने घेराबंदी तो आरोपी ने पुलिस टीम पर फायरिंग कर दी। जवाब में पुलिस की फायरिंग में आरोपी के पैर में गोली लगी है। उसके आपराधिक इतिहास का भी पता लगाया जा रहा है।
Discover more from India News
Subscribe to get the latest posts sent to your email.