ये भी पढ़ें: Maihar News: सरकारी स्कूल के अतिथि शिक्षक पर युवती से छेड़छाड़ का आरोप, मां ने सरेआम चप्पलों से की पिटाई
पुलिस ने बाड़े से कुल 63 नग हरे-गीले गांजे के पौधे जब्त किए। तौल कराने पर गांजे का कुल वजन 74 किलो 280 ग्राम निकला। बाजार में इसकी अनुमानित कीमत 7 लाख 40 हजार रुपये है। पुलिस ने पौधों को पांच बोरियों में भरकर सील कर दिया है और साक्ष्य के तौर पर मिट्टी के नमूने भी लिए हैं।
प्रारंभिक पूछताछ में पता चला है कि आरोपी पिछले करीब डेढ़ साल से यहां खेती कर रहा था। वह गांजे को सुखाकर उसकी छोटी-छोटी पुड़िया बनाता था और आसपास के ग्रामीण इलाकों में सप्लाई करता था। आरोपी के पास खेती से संबंधित कोई वैध दस्तावेज नहीं मिले।
पुलिस को संदेह है कि इस अवैध कारोबार के पीछे एक बड़ा नशा तस्करी नेटवर्क हो सकता है। पुलिस अब आरोपी के बैंक खातों की डिटेल खंगाल रही है ताकि यह पता चल सके कि नशे की कमाई का पैसा कहां-कहां ट्रांस्फर हुआ है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट की धारा 8/20 के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
Discover more from India News
Subscribe to get the latest posts sent to your email.