मकर संक्रांति से पहले रीवा पुलिस ने प्रतिबंधित चाइनीज मांझे के खिलाफ अभियान तेज कर दिया है। हाईकोर्ट के आदेशों का पालन करते हुए पुलिस ने जिले के अलग-अलग इलाकों में दबिश देकर कई बंडल प्रतिबंधित मांझा जब्त किया है। पुलिस की यह कार्रवाई सिर्फ जब्ती तक स
प्रशासन का उद्देश्य त्योहार के दौरान चाइनीज मांझे से होने वाले संभावित हादसों को रोकना है। पुलिस को स्पष्ट निर्देश दिए गए हैं कि इस मामले में किसी भी स्तर पर ढिलाई बर्दाश्त नहीं की जाएगी। जांच के दौरान जहां भी उल्लंघन पाया जाएगा, वहां संबंधितों के खिलाफ कठोर कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
CSP बोले- हाईकोर्ट के निर्देश पर कार्रवाई
सीएसपी राजीव पाठक ने बताया कि हाईकोर्ट के स्पष्ट निर्देश हैं कि प्रतिबंधित चाइनीज मांझे की बिक्री, भंडारण और उपयोग पूरी तरह रोका जाए। इसी क्रम में मकर संक्रांति से पहले विशेष अभियान चलाकर कार्रवाई की गई है। उन्होंने कहा कि आगे भी यह अभियान लगातार जारी रहेगा और दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।

नागरिकों से सूचना देने की अपील
पुलिस ने आम नागरिकों से अपील की है कि वे खुद भी प्रतिबंधित चाइनीज मांझे का उपयोग न करें। साथ ही, अगर कहीं इसकी अवैध बिक्री या भंडारण की जानकारी मिलती है, तो इसकी सूचना तुरंत पुलिस को दें, ताकि हादसों को रोका जा सके।
Discover more from India News
Subscribe to get the latest posts sent to your email.