महवा थाना क्षेत्र के खावदा गांव में शनिवार देर शाम जमीनी विवाद को लेकर दो पक्षों के बीच हिंसक झड़प हुई। इस दौरान फायरिंग भी हुई, जिसकी घटना सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई। झड़प में कई लोग घायल हुए हैं। जमीन पर कब्जे का लगाया आरोप महवा सीआई राजेंद्र मीणा ने बताया-खावदा गांव में जमीन को लेकर काफी समय से विवाद चल रहा था, जो शनिवार शाम को बढ़ गया। दोनों पक्ष एक दूसरे पर जमीन पर कब्जा करने का आरोप लगा रहे हैं l जयपुर रेफर किया झड़प में श्याम सिंह गुर्जर पुत्र आराम सिंह निवासी खावदा गंभीर रूप से घायल हो गए। उन्हें महवा के अस्पताल से जयपुर रेफर किया गया है। वहीं, दोनों पक्षों के कई अन्य लोग भी चोटिल हुए हैं, जिनका महवा जिला अस्पताल में इलाज चल रहा है। पुलिस बल किया तैनात फिलहाल, गांव में शांति और व्यवस्था बनाए रखने के लिए खावदा चौराहे पर पुलिस बल तैनात किया गया है।
Discover more from India News
Subscribe to get the latest posts sent to your email.