थाना कनीना जिला महेंद्रगढ़ फाइल फोटो।
महेंद्रगढ़ जिले में एक महिला की जहरीला पदार्थ खाने से मौत हो गई। यह घटना शनिवार शाम की बताई जा रही है। महिला के परिजनों ने ससुराल पक्ष पर प्रताड़ना का आरोप लगाया है। वहीं कनीना पुलिस ने रविवार को नागरिक अस्पताल में शव का पोस्टमॉर्टम करवाकर परिजनों को
.
रेवाड़ी जिले के गांव टीट के रहने वाले जयप्रकाश ने पुलिस को दिए अपने बयान में बताया कि उनकी बहन सुनीता की शादी 15 दिसंबर 2005 को गांव स्याना के अमरजीत के साथ हुई थी। जयप्रकाश का आरोप है कि शादी के बाद से ही अमरजीत उनकी बहन सुनीता को परेशान करने लगा था।
AI जनरेटेड फोटो ।
गर्म सिगरेट से जलाता था पति
जयप्रकाश के अनुसार, अमरजीत सुनीता को गर्म सिगरेट से जलाता था और आए दिन मारपीट करता था। इस प्रताड़ना के कारण सुनीता कुछ समय के लिए अपने मायके लौट आई थी। सुनीता ने अपने पति के बड़े भाई बबलू और ससुर लाल सिंह के खिलाफ महिला सेल रेवाड़ी में भी शिकायत दर्ज कराई थी।
महिला सेल रेवाड़ी में चली कार्रवाई
महिला सेल रेवाड़ी में लगभग 6 महीने तक कार्रवाई चली, और सुनीता 9 महीने तक अपने मायके में रही। बाद में, गांव के सरपंचों, गणमान्य व्यक्तियों और रिश्तेदारों ने दोषियों की गलती स्वीकार करते हुए भविष्य में ऐसी कोई मारपीट या प्रताड़ना न करने का आश्वासन दिया, जिसके बाद सुनीता ससुराल लौट गई।
आरोपी पति पर गंभीर आरोप
जयप्रकाश ने यह भी आरोप लगाया कि जब सुनीता उनके घर पर थी, तब बबलू और अमरजीत ने उन्हें और उनके परिवार को जान से मारने की धमकी दी थी। इसके बाद, बबलू ने अपना परिवार अलग कर लिया और अमरजीत भी अलग रहने लगा।जयप्रकाश ने बताया कि काफी समझाने के बाद भी उनके जीजा अमरजीत ने सुनीता को परेशान करना जारी रखा।
इलाज के दौरान मौत
10 जनवरी को उन्हें अपने भांजे का फोन आया कि सुनीता महेंद्रगढ़ के एक निजी अस्पताल में है। जब वह अपने चाचा के लड़के और ताऊ के साथ अस्पताल पहुंचे, तब तक सुनीता की मृत्यु हो चुकी थी। जयप्रकाश ने आरोप लगाया कि सुनीता ने जहरीला पदार्थ खा लिया था और उसकी मृत्यु में अमरजीत का हाथ है।
Discover more from India News
Subscribe to get the latest posts sent to your email.