सीवान|आर्य समाज के संस्थापक और महान समाज सुधारक महर्षि दयानंद सरस्वती की जयंती समारोह पूर्वक 12 फरवरी 2026 गुरुवार को आर्य समाज मंदिर में मनाई जाएगी। उक्त बातों की जानकारी आर्य समाज की सीवान शाखा के मंत्री संजीव कुमार आर्य ने दीं। कार्यक्रम की रूपरेखा के बारे में उन्होंने बताया कि गुरुवार को प्रातः 9:00 बजे हवन यज्ञ से कार्यक्रम की शुरुआत होगी, इसके बाद 10:00 बजे ओम ध्वज का ध्वजारोहण आर्य समाज मंदिर परिसर में किया जाएगा, 11:00 बजे शोभा यात्रा का आयोजन होगा जो कि आर्य समाज मंदिर परिसर से प्रारंभ होकर स्टेशन रोड, बबुनिया मोड़, जेपी चौक, रजिस्ट्री कचहरी, कागजी मोहल्ला और शांति वट वृक्ष मोड़ से होते हुए पुनः स्टेशन रोड में आ जाएगी और आर्य समाज मंदिर परिसर में समाप्त होगी। कार्यक्रम में आर्य समाज से जुड़े सांगठनिक पदाधिकारी एवं सदस्य सहित अन्य लोग भी भाग लेंगे।
Discover more from India News
Subscribe to get the latest posts sent to your email.