मधुबनी का केंद्रीय विद्यालय 10 एकड़ जमीन में बनकर तैयार होगा. खुशी की बात यह है कि केंद्रीय विद्यालय का पठन-पाठन इसी वर्ष यानी की 2026 से शुरू होगा. नामांकन प्रक्रिया भी अब आने वाले दिनों में शुरू होगी. हालांकि, जब तक यहां पर बिल्डिंग बनकर तैयार नहीं होती है तब तक केंद्रीय विद्यालय नियमित रूप से केजरीवाल विद्यालय झंझारपुर में संचालित होगा.
इसी वर्ष से होगा एडमिशन
केंद्रीय विद्यालय झंझारपुर के परतापुर में बनने जा रहा है. इसके लिए भूमि अधिग्रहण का कार्य चल रहा है. 10 एकड़ जमीन में केवी बनकर तैयार होगा. खुशी की बात यह है कि केंद्रीय विद्यालय का पठन-पाठन इसी वर्ष यानी की 2026 से शुरू होगा. नामांकन प्रक्रिया भी अब आने वाले दिनों में शुरू होगी. हालांकि, जब तक यहां पर बिल्डिंग बनकर तैयार नहीं होती है तब तक केंद्रीय विद्यालय नियमित रूप से केजरीवाल विद्यालय झंझारपुर में संचालित होगा. जब केंद्रीय विद्यालय की अपनी खुद की बिल्डिंग बन जाएगी तब परतापुर में केवी सुचारू रूप से चलेगा. परतापुर में सरकार का 25 एकड़ का प्लॉट है जिसमें से 10 एकड़ जमीन पर केंद्रीय विद्यालय बनेगा.
शिक्षा में क्रांति लाने के लिए केंद्रीय विद्यालय एक बहुत अच्छा विकल्प है. हर बच्चे की बौद्धिक क्षमता के अनुसार उन्हें एडमिशन मिलता है और फिर वह उच्च दर्जे की शिक्षा प्राप्त करते हैं. यहां एडमिशन के लिए प्रवेश परीक्षा देना होता है. इसके बाद एडमिशन मिलता है. सरकार के नियमों का पालन करते हुए केंद्रीय विद्यालय में कोई भी एडमिशन ले सकता है.
About the Author
Discover more from India News
Subscribe to get the latest posts sent to your email.