RJD MLA Chandrashekhar Political controversy: मधेपुरा में प्रो.चंद्रशेखर पर नाला निर्माण कंपनी ने एक करोड़ रंगदारी का आरोप लगाया, FIR दर्ज हुई. महागठबंधन ने अनियमितता के खिलाफ धरना दिया. पुलिस जांच जारी है.
विवादों का केंद्र
पिछले महीनों में प्रो.चंद्रशेखर सुर्खियों में रहे. नवंबर 2025 में नाला निर्माण निरीक्षण के दौरान एक मजदूर सोनू निगम पर थप्पड़ मारने और गाली देने का वीडियो वायरल हुआ, जिसके बाद मजदूर ने सदर थाने में FIR दर्ज कराई. विधायक ने सफाई दी कि वे अनियमितता की जांच कर रहे थे, लेकिन पुलिस जांच जारी है. अब रंगदारी आरोप ने उनकी छवि पर नया सवाल खड़ा कर दिया है.
प्रो.चंद्रशेखर की राजनीतिक पृष्ठभूमि
प्रो.चंद्रशेखर मधेपुरा विधानसभा सीट से राष्ट्रीय जनता दल (राजद) के प्रमुख नेता हैं. वे हाल ही में 2025 विधानसभा चुनाव में चौथी बार विधायक चुने गए, जहां जदयू की कविता साहा को 7809 वोटों से हराया. इससे पहले 2010, 2015 और 2020 में भी उन्होंने लगातार जीत दर्ज की. मधेपुरा को राजद का गढ़ बनाए रखा. वे पूर्व शिक्षा मंत्री रह चुके हैं. वे यादव वोट बैंक पर मजबूत पकड़ रखते हैं.
About the Author
मैंने अपने 12 वर्षों के करियर में इलेक्ट्रॉनिक, प्रिंट और डिजिटल मीडिया में काम किया है। मेरा सफर स्टार न्यूज से शुरू हुआ और दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण, दैनिक भास्कर डिजिटल और लोकल 18 तक पहुंचा। रिपोर्टिंग से ले…और पढ़ें
Discover more from India News
Subscribe to get the latest posts sent to your email.