लुधियाना के माछीवाड़ा साहिब में पुलिस ने एक मेडिकल स्टोर पर छापेमारी कर भारी मात्रा में पाबंदीशुदा दवाएं बरामद की हैं। इस कार्रवाई के दौरान 2695 प्रीगाबलिन कैप्सूल और 1000 स्पास टैबलेट जब्त किए गए। पुलिस ने मेडिकल स्टोर के मालिक और एक कर्मचारी को हिरासत में लिया है। यह छापेमारी डीएसपी समराला तरलोचन सिंह के नेतृत्व में की गई। उन्होंने बताया कि पंजाब पुलिस द्वारा नशा विरोधी अभियान चलाया जा रहा है। एसएसपी खन्ना डॉ. दर्पण आहलूवालिया के निर्देशों पर क्षेत्र में लगातार सर्च ऑपरेशन चलाए जा रहे हैं। पुलिस को मिली एक गुप्त सूचना के आधार पर सीए स्टाफ खन्ना के इंचार्ज इंस्पेक्टर आकाश दत्त, एसएचओ समराला इंस्पेक्टर हरविंदर सिंह और ड्रग इंस्पेक्टर अमरजीत सिंह की टीमों ने माछीवाड़ा स्थित मेडिकल स्टोर पर तलाशी अभियान चलाया। तलाशी के दौरान ड्रग इंस्पेक्टर ने मेडिकल स्टोर से 2695 पाबंदीशुदा कैप्सूल और 1000 टैबलेट बरामद किए। पुलिस ने मेडिकल स्टोर के मालिक सुखदेव सिंह (पुत्र गुरचरण सिंह, निवासी मिट्ठेवाल) और दुकान के एक कर्मचारी को इन दवाओं के साथ हिरासत में लिया है। आगे की कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी गई है।
Discover more from India News
Subscribe to get the latest posts sent to your email.