लुधियाना मल्हार रोड स्थित होटल बलासे और पक्खोवाल रोड पर इमिग्रेशन दफ्तर चलाने वाली एक महिला एजेंट द्वारा लाखों की ठगी का मामला सामने आया है। थाना डिवीजन नंबर 5 की पुलिस ने राजस्थान के एक युवक की शिकायत पर गहन जांच के बाद आरोपी महिला के खिलाफ धोखाधड़ी और विभिन्न धाराओं के तहत मुकदमा दर्ज किया है। क्या है पूरा मामला? राजस्थान के श्री गंगानगर विनोबा बस्ती के रहने वाले शोनिक कुक्कड़ ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि वह खुद भी इमिग्रेशन के काम से जुड़ा है। उसने लुधियाना की आर.के. ट्रेवलर्स एंड इमिग्रेशन की मालकिन गुरविंदर कौर उर्फ गगन सरां से संपर्क किया था। शोनिक ने तीन छात्रों को विदेश भेजने के लिए गुरविंदर कौर से डील की थी। इसमें से दो छात्रों को ऑस्ट्रेलिया और एक छात्र को सिंगापुर भेजा जाना था। इस काम के बदले शोनिक ने आरोपी महिला को 20 लाख रुपये की राशि अदा की थी। न विदेश भेजा, न पैसे लौटाए शिकायतकर्ता के अनुसार पैसे लेने के बाद गुरविंदर कौर ने छात्रों को विदेश भेजने की प्रक्रिया में टालमटोल शुरू कर दी। काफी समय बीत जाने के बाद जब छात्रों की फाइलें आगे नहीं बढ़ीं तो शोनिक ने अपने पैसे वापस मांगे। आरोप है कि महिला ने न तो छात्रों को विदेश भेजा और न ही उनके पैसे वापस किए। बार-बार मांगने पर भी जब पैसे नहीं मिले तो पीड़ित ने नवंबर 2025 में पुलिस के पास शिकायत (PGD नंबर 706344) दर्ज करवाई। पुलिस जांच के बाद केस दर्ज लुधियाना पुलिस ने इस मामले की लंबी पड़ताल की। जांच अधिकारी ने पाया कि आरोपी महिला ने धोखाधड़ी की है। पुलिस ने आरोपी गुरविंदर कौर के खिलाफ BNS की
धारा 316 (2), 318 (4), 336 (2), 336 (3), 340 (2), 351 (3) धाराओं के तहत मामला दर्ज किया है
Discover more from India News
Subscribe to get the latest posts sent to your email.