लुधियाना में कुलदीप नगर इलाके में एक ट्यूशन टीचर के पति पर 11 वर्षीय छात्रा के साथ अश्लील हरकतें करने का आरोप लगा है। पुलिस ने आरोपी नरिंदर कुमार के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। शिक्षिका के पति ने जबरदस्ती छात्रा को पकड़ा पीड़िता के पिता ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि उनकी बेटी गुरप्रीत कौर (बदला हुआ नाम) 8 मार्च, 2026 को पड़ोस में रहने वाली शिक्षिका के घर ट्यूशन पढ़ने गई थी। आरोप है कि शिक्षिका के पति नरिंदर कुमार ने छात्रा को जबरदस्ती पकड़ लिया और उसके साथ अश्लील हरकतें करने लगा। जब उसने शोर मचाया तो ट्यूशन पढ़ने वाले अन्य बच्चे और मैडम भी जाग गए। इसके बाद गुरप्रीत रोते हुए घर भाग गई। उसने सारी व्यथा अपने परिवार से बताई। इसके बाद परिजनों ने जब शिक्षिका से बातचीत की तो वह संतोषजनक जवाब नहीं दे पाई। थाना जोधेवाल की पुलिस ने पीड़िता की मां की शिकायत पर आरोपी नरिंदर कुमार, निवासी कुलदीप नगर, राहों रोड, लुधियाना के खिलाफ धारा 74 बीएनएस के तहत मामला दर्ज कर लिया है। मामले की जांच एएसआई जसपाल सिंह कर रहे हैं। ASI जसपाल सिंह ने बताया कि पुलिस मामले की गंभीरता से जांच कर रही है। आरोपी को जल्द ही गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
Discover more from India News
Subscribe to get the latest posts sent to your email.