संपत्ति फ्रीज करने की कार्रवाई के दौरान तैनात पुलिस
पंजाब सरकार द्वारा प्रदेश में नशे के विरुद्ध चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत लुधियाना ग्रामीण पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है। थाना सिधवां बेट की पुलिस ने नशा तस्करों द्वारा अवैध रूप से अर्जित की गई 1 करोड़ 3 लाख 40 हजार रुपए की संपत्ति को फ्रीज कर दिया
.
प्रदेश में नशे के जाल में युवा फंसते जा रहे हैं। इसको लेकर प्रदेश सरकार की ओर से पुलिस ने युद्ध नशा विरुद्ध नाम से अभियान चला रही है। डीजीपी गौरव यादव के आदेश में पूरे प्रदेश में नशा तस्करों की गिरफ्तारी के लिए चेकिंग और छापेमारी अभियान चलाया जा रहा है। इसी के तहत तस्करों की संपत्तियों को भी सीज किया जा रहा है।
इन तस्करों पर गिरा पुलिस का गाज:
- प्रीतम सिंह (सलेमपुर टिब्बा): आरोपी के खिलाफ 2019, 2021 और 2024 में एनडीपीएस एक्ट के तहत गंभीर मामले दर्ज हैं। पुलिस ने उसके तीन अलग-अलग मकानों (कुल मूल्य लगभग 76.20 लाख रुपए) को फ्रीज किया है।
- राज कौर (गांव हुजरा): 52 किलो चूरापोस्त की बरामदगी के मामले में राज कौर की 31.20 लाख रुपए की संपत्ति फ्रीज की गई है।
- गगनदीप सिंह (निवासी बाघियां): हेरोइन तस्करी के आरोपी गगनदीप की 17 लाख रुपए की रिहायशी संपत्ति पर पुलिस ने कार्रवाई की है।
डीएसपी की कड़ी चेतावनी:
कार्रवाई के दौरान डीएसपी जसविंदर सिंह ढींडसा ने स्पष्ट शब्दों में कहा कि नशा बेचने वालों को अब केवल जेल की हवा नहीं खानी होगी, बल्कि उनकी अवैध संपत्तियों को भी कुर्क किया जाएगा। उन्होंने कहा, “तस्कर या तो सुधर जाएं या फिर अपनी संपत्तियां और जीवन सलाखों के पीछे गंवाने के लिए तैयार रहें।” पुलिस के अनुसार, फ्रीज की गई इन संपत्तियों को अब न तो बेचा जा सकता है और न ही किसी अन्य के नाम स्थानांतरित किया जा सकता है।
Discover more from India News
Subscribe to get the latest posts sent to your email.