लुधियाना के देहलो बाईपास स्थित गांव देहलो में चोरी की एक बड़ी वारदात सामने आई है। यहाँ सेंट थॉमस कॉन्वेंट स्कूल रुड़की के प्रिंसिपल के कमरे को निशाना बनाते हुए एक अज्ञात चोर ने सोने के गहने मोबाइल और नकदी पर हाथ साफ कर दिया। पुलिस ने इस मामले में BNS की धारा 331(3) और 305 के तहत केस दर्ज कर आरोपी की तलाश शुरू कर दी है। काम पर गए थे प्रिंसिपल,पीछे से हो गई चोरी प्रिंसिपल ने बताया कि वह गांव देहलो में प्रीतम सिंह के मकान में बतौर किराएदार रहते हैं। उनके साथ दो अन्य व्यक्ति भी इसी मकान में रहते हैं। बीती 28 जनवरी को रोजाना की तरह वे सभी अपने-अपने काम पर गए हुए थे। इसी दौरान ख़ाली मकान का फायदा उठाकर एक अज्ञात व्यक्ति उनके कमरे में दाखिल हुआ।प्रिंसिपल ने बताया जब शाम को वापस लौटे तो कमरे का सामान बिखरा देख उनके होश उड़ गए। तुरंत इसकी सूचना स्थानीय पुलिस को दी गई। क्या-क्या चोरी हुआ? प्रिंसिपल ने बताया की चोर ने अलमारी के ताले तोड़कर कीमती सामान निकाला। पीड़ित के अनुसार चोरी हुए सामान 32 ग्राम वजन की एक सोने की चेन और 8 ग्राम की सोने की अंगूठी कुल 40 ग्राम सोना और लगभग 15 से 20 हजार रुपये कैश एक Mi Poco कंपनी का मोबाइल फोन। साथ ले गया पुलिस ने बताया कि अज्ञात आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है। आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है ताकि संदिग्ध की पहचान की जा सके। प्राथमिक जांच में इसे किसी रेकी करने वाले गिरोह का काम माना जा रहा है। हम मामले की गंभीरता से जांच कर रहे हैं। जल्द ही आरोपी को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
Discover more from India News
Subscribe to get the latest posts sent to your email.