लुधियाना में लगातार मोबाइल व मोटर साइकिल चोरी की घटनाओं से गुस्साए लोगों ने पुलिस चौकी का घेराव किया। पीड़ित लोगों के साथ पार्षद व अलग अलग राजनीतिक दलों के नेताओं ने थाना डिवीजन नंबर तीन के अधीन आने वाली शिंगार चौकी के खिलाफ धरना दिया। करीब दो घंटे तक लोग शिंगार चौकी के बाहर दरी बिछाकर बैठे रहे। सूचना मिलने पर थाना डिवीजन नंबर तीन के एसएचाओ इंस्पेक्टर जगदीप सिंह मौके पर पहुंचे। धरने पर बैठे लोगों व पार्षदों ने उन्हें खूब खरी खोटी सुनाई और चौकी इंचार्ज के खिलाफ कार्रवाई की मांग की। लोगों का आरोप है कि शिंगार सिनेमा चौकी के सामने से एक मोटर साइकिल चोरी हुआ। पीड़ित शिकायत देने गया तो चौकी इंचार्ज ने उसकी शिकायत दर्ज नहीं की। यही नहीं इससे पहले भी एक बच्चे का मोबाइल छीनकर ले गए उसकी भी शिकायत दर्ज नहीं की। धरने में करीब आठ से 10 लोग ऐसे थे जिनके मोबाइल या दोपहिया वाहन चोरी हुए थे। सभी का आरोप है कि चौकी इंचार्ज उनकी सुरक्षा करना तो दूर उनकी शिकायत तक दर्ज नहीं करते। पब्लिक बोली, चौकी बंद कर दो धरने पर बैठे पार्षद गौरवजीत सिंह गोरा, पार्षद पति इंद्र अगवाल, सिमरनजीत सिंह सिम्मू, कांग्रेस नेता योगश हांडा व अन्य ने इंस्पेक्टर को कहा कि जब चौकी में उनकी शिकायत ही दर्ज नहीं होनी तो इसे बंद कर दिया जाए। उनका कहना है कि चौकी के सामने से मोटर साइकिल चोरी हो गया जिससे साफ है कि चोरों में पुलिस का भी डर नहीं है। पीड़ित बोले, आए दिन यहां पर हो रही छीना-झपटी शिंगार सिनेमा चौकी के एरिया रणजीत पार्क व आसपास के इलाकों में लगातार छीना झपटी की घटनाएं हो रही हैं। एक व्यक्ति ने बताया कि झपटमारों ने उन पर दात से हमला किया और मोबाइल छीन कर ले गए। उसके बावजूद पुलिस ने कार्रवाई नहीं की। पीड़ित शिकायतें लेकर पहुंचे धरने में आए पीड़ितों से जब इंस्पेक्टर जगदीप सिंह बात कर रहे थे तो पीड़ितों ने अपनी शिकायतों का पुलिंदा भी इंस्पेक्टर जगदीप सिंह काे दिखाया और कहा कि इतनी शिकायतें दी हैं लेकिन किसी का निपटारा नहीं किया गया। मामले की जांच करेंगे ओर कार्रवाई होगी थाना डिवीजन नंबर तीन के एसएचओ जगदीप सिंह ने कहा कि धरना देने वालों की जो भी शिकायतें हैं उनकी जांच की जाएगी और इलाके में चोरी व छीना झपटी की वारदातों को रोकने के लिए पुलिस पेट्रोलिंग की जाएगी। उन्होंने कहा कि चौकी इंचार्ज से इस सारे में मामले जवाब तलबी भी की जाएगी।
Discover more from India News
Subscribe to get the latest posts sent to your email.