लुधियाना में रात 11.30 बजे मिला गोमास।
पंजाब के लुधियाना कस्बा माछीवाड़ा में सरहिंद नहर किनारे गढ़ी पुल के पास जंगलों में देर रात गौ-कशी का मामला सामने आया है। गुप्त सूचना पर पहुंचे शिव सेना और गौ रक्षा दल के कार्यकर्ताओं को देख आरोपियों ने उन पर गाड़ी चढ़ाने का प्रयास किया। बदमाश मौके से
11 गायों के सिर और मांस हुआ बरामद, 5 जीवित मिली
पुलिस टीम को मौके से 11 गायों के सिर और भारी मात्रा में मांस बरामद हुआ है, जबकि 5 जीवित गायों को बचा लिया गया। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
रोपड़ मार्ग पर बने जंगलों में गायों को काटा जा रहा-वडेरा
शिव सेना पंजाब यूथ प्रधान रमन वडेरा को गुप्त सूचना मिली थी कि रोपड़ मार्ग पर स्थित इन जंगलों में कुछ लोग गायों को काट रहे हैं। सूचना मिलते ही वे अपनी टीम और गौ रक्षा दल के कार्यकर्ताओं के साथ घटनास्थल पर पहुंचे। कार्यकर्ताओं को देखते ही आरोपी घबरा गए और फरार होने के प्रयास में उन पर गाड़ी चढ़ाने की कोशिश की। आरोपी जंगल के रास्ते भाग निकले।
पुलिस को मिला मास और धारदार हथियार
घटना की जानकारी मिलते ही समराला के डीएसपी तरलोचन सिंह, माछीवाड़ा थाना प्रभारी पवित्र सिंह और समराला थाना प्रभारी हरविंदर सिंह भारी पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। तलाशी अभियान के दौरान पुलिस को घटनास्थल से भारी मात्रा में मांस और धारदार हथियार मिले।
मौके पर एक बड़ा गड्ढा भी खुदा हुआ पाया गया, जिसका उपयोग संभवतः गायों के अवशेषों और सिरों को दफनाने के लिए किया जाना था।
मामले की जांच में जुटी पुलिस-DSP तरलोचन सिंह
डीएसपी तरलोचन सिंह ने बताया कि पुलिस इस बात की भी जांच कर रही है कि क्या आसपास के इलाके में पहले भी मांस दफनाया गया है। प्रशासन ने फरार आरोपियों के खिलाफ संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज कर लिया है और उनकी तलाश में छापेमारी की जा रही है।
Discover more from India News
Subscribe to get the latest posts sent to your email.