लुधियाना के थाना जमालपुर अंतर्गत राम नगर इलाके में एक विवाद के बाद पथराव का मामला सामने आया है। यह घटना तब शुरू हुई जब मुहल्ले में खेल रहे एक बच्चे को मोटरसाइकिल सवारों ने टक्कर मार दी।
मुहल्ले के लोगों ने मोटरसाइकिल सवार तीन युवकों को धीमी गति से बाइक चलाने के लिए कहा। इसके बाद विवाद बढ़ गया। आरोप है कि इन युवकों ने मुहल्ले में गुंडागर्दी करते हुए लोगों के घरों पर पथराव किया। इस घटना में दीपक नामक व्यक्ति के सिर पर चोट आई है।
विवाद के बाद पत्थर चलाते हुए
घटना का एक सीसीटीवी फुटेज भी सामने आया है, जिसमें तीन मोटरसाइकिल सवारों को मुहल्ले में पथराव करते देखा जा सकता है। मुहल्ले वालों के अनुसार, हमलावरों ने एक थ्री-व्हीलर और एक मोटरसाइकिल को भी क्षतिग्रस्त कर दिया। मुहल्ले के लोगों का यह भी कहना है कि हमलावरों के पास तेजधार हथियार थे और वे पिस्तौल से मारने की धमकियां भी दे रहे थे।
इस संबंध में मुंडिया चौकी के वरिंदर सिंह ने बताया कि पुलिस को शिकायत मिल गई है। पुलिस मामले की जांच कर रही है और जो भी तथ्य सामने आएंगे, उनके आधार पर कानून के तहत कार्रवाई की जाएगी।
Discover more from India News
Subscribe to get the latest posts sent to your email.