लुधियाना के थाना टिब्बा क्षेत्र के गोपाल नगर में एक ई-रिक्शा से संदिग्ध परिस्थितियों में एक अज्ञात युवक का शव मिला है। लगभग 30 से 35 वर्ष आयु के इस युवक की मौत का कारण अभी स्पष्ट नहीं है, लेकिन घटनास्थल से एक सिरिंज मिलने के बाद पुलिस नशे की ओवरडोज के एंगल से जांच कर रही है। स्थानीय लोगों ने ई-रिक्शा में युवक को अचेत अवस्था में देखा। इसके बाद उन्होंने तत्काल पुलिस को सूचना दी। सूचना पर पहुंची थाना टिब्बा की पुलिस टीम ने शव को कब्जे में लिया। पुलिस ने आसपास के इलाके की भी गहनता से जांच की। मृतक की पहचान नहीं, सीसीटीवी खंगाल रही पुलिस थाना टिब्बा के एसएचओ बलबीर सिंह ने बताया कि मृतक की पहचान अभी तक नहीं हो पाई है। उन्होंने पुष्टि की कि घटनास्थल से एक सिरिंज बरामद हुई है। इससे नशे के ओवरडोज की आशंका जताई जा रही है। पुलिस आसपास के लोगों से पूछताछ कर रही है और इलाके में लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज भी खंगाल रही है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए सिविल अस्पताल की मोर्चरी में रखवा दिया है। एसएचओ बलबीर सिंह के अनुसार, मौत के सही कारणों का खुलासा पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही हो सकेगा। फिलहाल मामले की गहनता से जांच जारी है।
Discover more from India News
Subscribe to get the latest posts sent to your email.