लुधियाना बहादुर के रोड स्थित डाइंग कॉम्प्लेक्स में रविवार सुबह उस समय अफरा-तफरी मच गई जब एकता डाइंग के बॉयलर यूनिट में अचानक आग लग गई। घटना की सूचना मिलते ही दमकल विभाग की टीमें हरकत में आईं और कड़ी मशक्कत के बाद स्थिति पर नियंत्रण पाया। आग लगने से स
जानकारी के अनुसार आग सुबह के वक्त लगी। देखते ही देखते धुएं का गुबार कॉम्प्लेक्स के ऊपर छा गया जिसे देखकर वहां काम कर रहे मजदूरों और आसपास के लोगों में दहशत फैल गई। गनीमत रही कि आग की चपेट मे कोई नहीं आया सामने रहते सभी मजदूर बाहर आए ।
3 गाड़ियां ने पाया आग पर क़ाबू
आग की सूचना मिलते ही फायर स्टेशन से 3 दमकल की गाड़ियां मौके पर भेजी गईं।बरिगेड की टीम समय पर पहुँची।
30 मिनट में आग पर पाया काबू
दमकल कर्मियों ने बताया कि आग नीचे स्थित वॉशिंग यूनिट और बॉयलर के पास लगी थी। फायर ब्रिगेड ने करीब 20 मिनट के भीतर आग पर पूरी तरह से काबू पा लिया
आग लगने के कारणों का अभी स्पष्ट पता नहीं चल पाया है लेकिन शुरुआती जांच में शॉर्ट सर्किट या बॉयलर के पास ओवरहीटिंग को वजह माना जा रहा है।
Discover more from India News
Subscribe to get the latest posts sent to your email.