लुधियाना के फुलावल चौक पर देर रात एक भीषण सड़क हादसा हो गया। यहां एक तेज रफ्तार BMW X7 कार ने बाइक सवार 24 वर्षीय युवक को जोरदार टक्कर मार दी। हादसा इतना भयानक था कि युवक की मौके पर ही मौत हो गई। मृतक की पहचान लाल जी (24) के रूप में हुई है जो पेशे से माली था और काम खत्म कर अपने घर लौट रहा था। मृतक लाल जी मोती बाग क्लोनी का रहने वाला है अपने परिवार का इकलौता बेटा था और पूरे घर का खर्च वही उठाता था। परिजनों ने रोते हुए बताया कि लाल जी के पिता काम करने में असमर्थ हैं क्योंकि उनके हाथ में रॉड डली हुई है। घर में बूढ़ी मां और लाचार पिता का भविष्य अब अंधकार में डूब गया है। वह रात करीब 11:30 बजे अपनी शिफ्ट खत्म कर घर जा रहा था तभी मौत बनकर आई लग्जरी कार ने उसे अपनी चपेट में ले लिया। पेट्रोल डलवाकर लौट रहा था कार सवार शुरुआती जानकारी के मुताबिक BMW कार सवार युवक पेट्रोल पंप से तेल डलवाकर घर की ओर जा रहा था। प्रत्यक्षदर्शियों का कहना है कि कार की रफ्तार काफी तेज थी जिसके कारण बाइक सवार को संभलने का मौका तक नहीं मिला। परिवार ने किया प्रदर्शन इंसाफ की मांग को लेकर आज परिजनों और स्थानीय लोगों ने सड़क पर धरना दिया और यातायात ठप कर दिया। करीब 2 घंटे तक चले भारी हंगामे के बाद पुलिस अधिकारियों ने मौके पर पहुंचकर सख्त कार्रवाई का भरोसा दिया जिसके बाद प्रदर्शन खत्म हुआ। पुलिस ने मामले में कार्रवाई करते हुए एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने कार के असली मालिक को भी पूछताछ के लिए बोलाया है ताकि हादसे के समय कार कौन चला रहा था इसकी पूरी पुष्टि हो सके। पुलिस ने गाड़ी को कब्जे में लेकर आगे की कानूनी जांच शुरू कर दी है। मृतक के पिता ने कहा मेरा बेटा ही घर चलाता था अब हम किसके सहारे जिएंगे हमें सिर्फ इंसाफ चाहिए और उस रईसजादे को कड़ी सजा मिलनी चाहिए जिसने मेरे बेकसूर बेटे को मार डाला।
Discover more from India News
Subscribe to get the latest posts sent to your email.