लुधियाना के सबसे व्यस्त इलाकों में से एक भारत नगर चौक रविवार की दरमियानी रात करीब 12:30 बजे जंग का मैदान बन गया। यहाँ एक तेज रफ्तार काली फॉर्च्यूनर (Fortuner) अनियंत्रित होकर चौक के बीचों-बीच बने I Love Ludhiana सेल्फी पॉइंट के स्ट्रक्चर से जा टकराई।
चश्मदीदों और वहां मौजूद प्रदर्शनकारियों के मुताबिक काली फॉर्च्यूनर माल रोड की तरफ से बेहद तेज गति में आ रही थी। चौक के पास आते ही चालक ने नियंत्रण खो दिया। प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया गाड़ी की रफ्तार इतनी अधिक थी कि वह सीधे चौक की बाउंड्री से टकराई।
हादसे के बाद लोग मौके पर देखते हुए
हवा में उछलते हुए कार ने 3 फीट ऊंचे पिलर को टक्कर मारी। हादसे के वक्त कार में दो युवक सवार थे। मशक्कत के बाद निकाले गए घायल हादसे के तुरंत बाद मौके पर भारी भीड़ जमा हो गई। लोगों ने तुरंत पुलिस को सूचना दी और बचाव कार्य शुरू किया। कार के अंदर फंसे दोनों युवकों को लोगों की मदद से बाहर निकाला गया। घायलों को तुरंत पास के एक निजी अस्पताल ले जाया गया। डॉक्टरों के मुताबिक दोनों को मामूली चोटें आई थीं जिसके चलते प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें छुट्टी दे दी गई।
मौके पर पहुंची पुलिस जांच जारी
सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस की टीम ने मौके पर पहुंचकर स्थिति का जायजा लिया। पुलिस ने क्षतिग्रस्त फॉर्च्यूनर को कब्जे में ले लिया है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि वे मामले की जांच कर रहे हैं कि क्या चालक नशे में था या हादसा तेज रफ्तार के कारण हुआ।
Discover more from India News
Subscribe to get the latest posts sent to your email.