निशातगंज निवासी महिला कारोबारी निधि गौतम ने छह लोगों पर सोने की खदान के कारोबार में निवेश करने के नाम पर 24 लाख रुपये ठगने का आरोप लगाया है। कोर्ट के आदेश पर महानगर पुलिस ने छह आरोपियों के खिलाफ धोखाधड़ी और धमकाने की धारा में एफआईआर दर्ज की है।
निधि के अनुसार, वह निशातगंज सातवीं गली में एनके फाइनेंस कंपनी चलाती हैं। वहां क्रेडिट कार्ड बनवाने और फोटो कॉपी का काम होता है। 10 अप्रैल 2025 को मुंबई के विरार का रहने वाला कलीम हाशमी क्रेडिट कार्ड बनवाने आया। उसने अफ्रीका में सोने की खदान चलाने का ठेका मिलने की बात बताई। कलीम ने छह माह से एक साल में दोगुना मुनाफा देने का लालच दिया। इस पर उन्होंने और उनके रिश्तेदारों ने कई टुकड़ों में 24 लाख रुपये कलीम को दे दिए। समय बीतने पर उन्हें न मुनाफा मिला और न मूल रकम वापस मिली।
ये भी पढ़ें – अखिलेश बोले : मुझसे गलती हुई…मुझे रामभद्रचार्य को जेल भेजना चाहिए था, कान छिदवाने से कोई योगी नहीं होता
ये भी पढ़ें – सात भूमिगत मेट्रो स्टेशनों के लिए टेंडर होली के बाद, 300 करोड़ रुपये प्रति स्टेशन निर्माण पर खर्च का अनुमान
निधि के मुताबिक, दबाव बनाने पर कलीम ने उन्हें 15 जुलाई को आलमबाग बुलाया। वहां कलीम के बेटे रेहान, पत्नी अंजुम, साथी साहिल और दो अज्ञात लोगों ने उन्हें घेर लिया। आरोपियों ने गाली-गलौज कर सुलहनामा पर जबरन हस्ताक्षर कराए। आरोपियों ने उनकी कनपटी पर असलहा सटाकर धमकी भी दी। परेशान होकर उन्होंने कोर्ट की शरण ली। इंस्पेक्टर अखिलेश मिश्र ने बताया कि पीड़िता और आरोपियों को पूछताछ के लिए नोटिस दिया जाएगा। बयान दर्ज होने और साक्ष्य संकलन होने के बाद कार्रवाई की जाएगी।
Discover more from India News
Subscribe to get the latest posts sent to your email.