UP Live News Hindi: यूपी की इस लाइव खबर में आपको हर शहर और उसके आस-पास की बड़ी खबरों के अलावा अलग-अलग स्थानों पर होने वाले घटनाक्रमों के बारे में भी सब पढ़ने को मिलेगा, तो जुड़े रहिए न्यूज 18 के साथ. यहां आपको मिलेंगी यूपी की सियासी, क्राइम, विकास और सभी मुद्दों से जुड़ी खबरें.
आगरा में उस वक्त अफरा-तफरी मच गई, जब सड़क पर चलती एक कार अचानक आग की लपटों में घिर गई. देखते ही देखते कार आग का गोला बन गई और अंदर बैठे लोगों में हड़कंप मच गया. हालात की गंभीरता को समझते हुए कार सवारों ने बिना वक्त गंवाए चलती गाड़ी से कूदकर अपनी जान बचाई. घटना इतनी अचानक थी कि कुछ देर के लिए सड़क पर मौजूद लोग भी सहम गए. आग की ऊंची लपटें और धुएं का गुबार दूर से ही दिखाई देने लगा, जिससे इलाके में दहशत फैल गई. गनीमत रही कि समय रहते सभी लोग सुरक्षित बाहर निकल आए और कोई बड़ा हादसा होने से टल गया.
मथुरा में पुलिस का ‘लंगड़ा अभियान’ तेज, महिला हत्याकांड के आरोपी मुठभेड़ में दबोचे गए
मथुरा में अपराधियों के खिलाफ चल रहा पुलिस का लंगड़ा अभियान लगातार जारी है. इसी क्रम में रिफायनरी थाना पुलिस की महिला हत्याकांड के आरोपियों से देर रात मुठभेड़ हो गई. मुठभेड़ के दौरान एक शातिर बदमाश गोली लगने से घायल हो गया, जबकि मृतका के पति ने पुलिस कार्रवाई को देखते हुए सरेंडर कर दिया.
वाराणसी में कफ सिरप कालाबाजारी मामले में बड़ी कार्रवाई
वाराणसी में अवैध कफ सिरप कारोबार को लेकर पुलिस और ड्रग विभाग ने बड़ी कार्रवाई करते हुए एक अहम आरोपी को गिरफ्तार किया है. यह गिरफ्तारी उस नेटवर्क की ओर इशारा करती है, जो फर्जी दस्तावेजों के सहारे दवा मंडी में कफ सिरप की कालाबाजारी कर रहा था. मामले में सामने आया है कि किंगपिन शुभम जयसवाल के करीबी रिश्तेदार इस अवैध धंधे में सीधे तौर पर शामिल थे. जांच के दौरान मिले फर्जी टैक्स इनवॉइस, ई-वे बिल और एक करोड़ रुपये की संदिग्ध स्लिप ने अधिकारियों को इस गिरोह तक पहुंचने में मदद की. कोतवाली थाने में पहले से दर्ज एफआईआर के आधार पर अब मामले की कड़ियां जोड़ते हुए आगे की कार्रवाई की जा रही है.
About the Author

न्यूज18 हिंदी डिजिटल में कार्यरत. उत्तर प्रदेश, उत्तराखंड, हिमाचल और हरियाणा की पॉलिटिक्स और क्राइम खबरों में रुचि. वेब स्टोरी और AI आधारित कंटेंट में रूचि. राजनीति, क्राइम, मनोरंजन से जुड़ी खबरों को लिखने मे…और पढ़ें
Discover more from India News
Subscribe to get the latest posts sent to your email.