Green farming idea : बस्तर के तुलसी कश्यप बीते पांच साल से भिंडी की खेती कर लाखों की आमदनी कर रहे है. फरवरी के महीने में भिंडी की खेती के लिए किन – किन बातों का ध्यान रखना चाहिए लोकल 18 की टीम ने भिंडी के किसान तुलसी कश्यप से बातचीत की. आसान और बंपर मुनाफे का कॉंसेप्ट बताया है.
फरवरी के महीने में भिंडी की खेती के टिप्स
तुलसी कश्यप बताते हैं कि मैं एक एकड़ में भिंडी की खेती कर रहा हूं. भिंडी की खेती के लिए सबसे पहले दो बार जुताई की. इसके बाद रोटावेटर चलाया. फिर से कल्टीवेटर चलाकर दोबारा रोटावेटर चलाया. इसके बाद बेड बनाया.बेड से बेड की दूरी साढ़े चार फीट है और पौधे से पौधे की दूरी एक फीट रखी है.मैंने ड्रिप के दोनों किनारों पर पौधे लगाए हैं.
उत्पादन 45 से 50 दिन में शुरू
शुरुआत में इसमें गोबर खाद, सुपर फॉस्फेट और डीएपी डालना है. यह फसल तीन से चार महीने की होती है. इसका उत्पादन 45 से 50 दिन में शुरू हो जाता है. कीट और बीमारियों का ध्यान रखने से यह ढाई से तीन महीने तक चलता है. फसल पर समय-समय पर फर्टिलाइजर 19:19:19, 12:61:00 और 13:00:45 देना चाहिए.इसमें डाउनी और पाउडरी मिल्ड्यू का ज्यादा अटैक होता है. इसके अलावा कीट भी लगते हैं और गर्मी में माइट्स का प्रकोप बढ़ जाता है. इसके लिए बाजार से दवा लाकर छिड़काव करना चाहिए. एक एकड़ में भिंडी की खेती में 30–35 हजार रुपये तक खर्च आ जाता है.अगर बाजार में अच्छा रेट मिले तो ढाई से तीन लाख रुपये तक की आमदनी हो सकती है.
About the Author
Discover more from India News
Subscribe to get the latest posts sent to your email.