बिहार विधानसभा स्थापना दिवस के अवसर पर शनिवार को बिहार विधानमंडल स्थित सेंट्रल हॉल में “सशक्त विधायक-सशक्त लोकतंत्र” विषय पर व्याख्यान कार्यक्रम का आयोजन किया गया है। कार्यक्रम में लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला मुख्य वक्ता के रूप में शामिल हुए। बिहार विधानमंडल परिसर पहुंचने पर उन्हें गार्ड ऑफ ऑनर दिया गया। राष्ट्रगान के बाद कार्यक्रम की शुरुआत हुई।
लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला ने नेवा (नेशनल ई-विधान एप्लीकेशन) द्वारा संचालित ‘डिजिटल हाउस’ का उद्घाटन किया। साथ ही एक डॉक्यूमेंट्री फिल्म का प्रदर्शन भी किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता विधानसभा अध्यक्ष डॉ. प्रेम कुमार ने की।
बिहार विधानसभा अध्यक्ष डॉ प्रेम कुमार स्वागत भाषण में कहा कि यहां आए अतिथियों का स्वागत है। यह ऐतिहासिक कार्यक्रम में है। लोकतंत्र जनता की आवाज को जोड़ता है। बिहारवासियों को विशेष आभार व्यक्त करता हूं। लोकसभा स्पीकर ओम बिरला की अनुभव बहुत अधिक है, जिसका लाभ हम सभी को मिलेगा। सभी सदस्यों से आशा करता हूं कि सदन का सम्मान बढ़ाएंगे। आज का यह आयोजन लोकतंत्र को और मजबूत करेगा।
Discover more from India News
Subscribe to get the latest posts sent to your email.